Air Taxi: जापान में उड़ेगी पहली एयर टैक्सी

जापान, दुनिया का पहला देश बनने जा रहा है, जो एयर टैक्सी के लिए टेक-ऑफ और लैंडिंग का बुनियादी ढांचा विकसित कर रहा है।

हाल ही में जापान में तीन कंपनियों के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ है, जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि जापान अपने प्रमुख शहरों में एयर टैक्सियों की सेवा देने वाला पहला देश बन जाएगा। हालांकि अमेरिका भी इस होड़ में शामिल है।

first-air-taxi-will-fly-in-japan

वर्टीपोर्ट बनाने का काम शुरू
ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) होल्डिंग्स इंक ने 2022 में ही जापान में एयर टैक्सी सेवा के लिए कैलिफोर्निया की कंपनी जॉबी एविएशन के साथ साझेदारी कर ली थी, अब इन दोनों कंपनियों ने पूरे जापान के प्रमुख शहरों में वर्टीपोर्ट बनाने के लिए जापान की सबसे बड़ी रियल एस्टेट डेवलपर्स, नोमुरा रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी के साथ समझौते की घोषणा की है। अब तीनों कंपनियां मिलकर वर्टीपोर्ट के लिए स्थान, डिजाइन, संचालन और वित्तपोषण की योजना बनाएंगी। पहली साइट टोक्यो या ओसाका के समुद्र में हो सकती है। यह एक फ्लोटिंग वर्टीपोर्ट होगा।

जापान की इन कंपनियों ने एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनाने की घोषणा तो कर दी है, लेकिन सरकार से अभी एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली है। अभी इसमें कई तकनीकी, कानूनी और सुरक्षा संबंधी बाधाओं को दूर किया जाना बाकी है। अभी भी इसमें तीन साल लग सकते हैं। हालांकि जॉबी एविएशन ने अक्टूबर 2022 में ही एयर टैक्सी के माध्यम से शहरों को जोड़ने के लिए पांच सीटों वाले ईवीटीओएल विमान के संचालन हेतु जापान सरकार को आवेदन दिया है।

एयर टैक्सी को लेकर उत्साहित हैं जापानी
जापान के लोग भी इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर उत्सुक हैं क्योंकि जापान परिवहन के मामले में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। वहाँ संकरी गलियां और जमीन के ऊपर बिजली लाइनों का विशाल नेटवर्क होने के कारण लोगों के आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। 2018 में ही जापान ने एक विस्तृत एयर मोबिलिटी रोड मैप विकसित कर लिया था। जापान की निजी कंपनियां, शिक्षाविद और सरकार एयर मोबिलिटी क्रांति में बढ़त लेने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।

जापान तो 2020 के टोक्यो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में ही एयर टैक्सी उड़ाने की योजना बना रहा था, लेकिन कोरोनोवायरस महामारी के कारण उसका सपना अधूरा रह गया। जापानियों को उम्मीद है कि एयर टैक्सी के आने से सड़क यातायात पर दबाव कम होगा और प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यह काफी उपयोगी रहेगी।

अमेरिका में बड़े पैमाने पर एयर टैक्सी के उत्पादन की योजना
जॉबी एविएशन ने अमेरिका में बड़े पैमाने पर एयर टैक्सी के उत्पादन की योजना बनाई है। कंपनी अमेरिका और जापान दोनों देशों को एयर टैक्सी की आपूर्ति करेगी। इसी तरह अमेरिका और यूरोप की भी निजी कंपनियां एयर टैक्सी परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। सभी एयर टैक्सी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक होंगी और शुरुआती दिनों में 30 मिनट की उड़ान 120 किमी प्रति घंटे की गति से कर सकेंगी। संभावना है कि पहली एयर टैक्सी टोक्यो से हानेडा हवाई अड्डे तक शटल करेगी, जो पानी के ऊपर- ऊपर उड़ेगी।

इधर अमेरिका की यूनाइटेड और आर्चर एविएशन का कहना है कि यह वे दो साल में एक चार सीटों वाली एयर टैक्सी डाउनटाउन न्यूयॉर्क में उड़ा सकती हैं। अमेरिका में एयर टैक्सी संचालन के लिए बोइंग और ऑटोमेकर स्टेलेंटिस जैसे बड़े नाम भी तैयारी कर रहे हैं। इन कंपनियों ने भी इस क्षेत्र में 2024 या 2025 तक प्रवेश का लक्ष्य रखा है। शुरुआत में निश्चित रूप से एयर टैक्सी विमान को बनाने, उन्हें प्रमाणित कराने और उड़ाने के लिए लाइसेंस लेने की प्रक्रिया महंगी और अनिश्चित होगी।

फिर तकनीकी क्षमता और पर्याप्त पूंजी की भी आवश्यकता होगी। यदि सब कुछ संभव हो जाता है तो यह इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी भविष्य की एक ऐसी यात्रा होगी, जो आधुनिक शहरों के ट्रैफिक जाम से पूरी तरह मुक्त होगी और जिससे कोई प्रदूषण भी नहीं होगा। लेकिन आवश्यक बुनियादी ढाँचे का निर्माण, भीड़-भाड़ वाले शहरों में शांत संचालन और सार्वजनिक स्वीकृति हासिल करना एक बड़ी चुनौती होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+