FIFA World Cup 2022: कौन हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ी, हर सप्ताह कमाते हैं करोड़ों
FIFA World Cup 2022: 20 नवंबर से दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक FIFA World Cup 2022 का आगाज हो रहा है। फुटबॉल खेलने वाले प्लेयर्स अन्य किसी स्पोर्ट्स, यहां तक की क्रिकेटर्स से कई गुना ज्यादा कमाते हैं। यही कारण है कि दुनिया के 10 सबसे ज्यादा कमाने वाले खिलाड़ियों में आपको फुटबॉल प्लेयर्स ही मिलेंगे। फुटबॉल या सॉकर (Soccer) पूरी दुनिया में इस कदर लोकप्रिय है कि मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपति भी इस खेल में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरपर्सन और दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी इंग्लैंड के मशहूर लिवरपूल (Liverpool) फुटबॉल फ्रेंचाइजी को टेकओवर करने वाले हैं। हालांकि, फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्री ने इस खबर को गलत बताया है।
आपको बता दें कि लिवरपूल इंग्लिश प्रीमियर लीग की एक फुटबॉल टीम है। इस टीम ने अब तक 5 यूरो कप, 3 UFA सुपर कप जैसी ट्राफियां जीती हैं, जो इसे इंग्लैंड के सबसे सफल फुटबॉल क्लबों में से एक बनाता है। दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में एक खिलाड़ी Liverpool फुटबॉल क्लब से भी खेलते हैं। आइए, जानते हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर फुटबॉल खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी एक सप्ताह की कमाई करोड़ों में है...
केविन डी ब्रून (Kevin De Bruyne)
केविन एक बेल्जियन फुटबॉलर हैं, जो मेनचेस्टर सिटी के सुपरस्टार प्लेयर रह चुके हैं। केविन इस साल इंग्लिश प्रीमियर लीग के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्लेयर हैं। Sportrac की रिपोर्ट के मुताबिक, केविन की वीकली यानी साप्ताहिक सैलरी 4,50,000 डॉलर (लगभग 3.64 करोड़ रुपये) है। केविन हर साल करीब 29 मिलियन डॉलर (लगभग 234.80 करोड़ रुपये) की कमाई करते है।
अंद्रेस इनिस्टा (Andres Iniesta)
स्पेनिश लीग की टीम बार्सिलोना फुटबॉल क्लब से लंबे समय जुड़ा रहा यह फुटबॉलर हर साल 30 मिलियन डॉलर (लगभग 243 करोड़ रुपये) कमाता है।
22 साल तक बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के साथ रहने वाले अंद्रेस ने 2018 में जापान के क्लब विसेल कोबे को जॉइन किया था। अंद्रेस फुटबॉल खिलाड़ी होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। जापान टीवी के मुताबिक, उन्होंने इस साल सितंबर 2022 में जापान में एक स्पोर्ट्सवियर ब्रांड Capitten लॉन्च किया है।
ईडन हेजर्ड (Eden Hazard)
केविन की तरह ईडन भी एक बेल्जियन फुटबॉल खिलाड़ी है। AS की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडर हर सप्ताह 6,00,000 डॉलर (लगभग 4.87 करोड़ रुपये) की कमाई करते हैं। वहीं, इनकी सालाना कमाई 31 मिलियन डॉलर (लगभग 251 करोड़ रुपये) है। ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडन 11.2 मिलियन डॉलर (लगभग 91 करोड़ रुपये) के मेंशन (कोठी) में रहते हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज, ऑडी जैसे प्रीमियम ब्रांड्स की लग्जरी गाड़ियां भी हैं।
रॉबर्ट लेवनडोस्की (Robert Lewandowski)
पोलेंड के इस फुटबॉल प्लेयर के पास कुल 35 मिलियन डॉलर (लगभग 285 करोड़ रुपये) की संपत्ति है। यह दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स में से एक है। फुटबॉल इस्पाना की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए इस खिलाड़ी ने इस साल प्रतिवर्ष 50 मिलियन डॉलर का करार किया है। इसके अलावा रॉबर्ट ने Nike, Huawei, Head & Shoulders जैसे ब्रांड्स के साथ विज्ञापन का करार किया है। इनिस्टा की तरह रॉबर्ट भी एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने अपना ब्रांड RL9 हाल में लॉन्च किया है। इसके अलावा इनके पास रेस्टोरेंट, कैफेटेरिया का भी बिजनेस है।
अर्लिंग हालैंड (Erling Haaland)
नार्वे का यह फुटबॉल प्लेयर इंग्लिश प्रीमियर लीग का सबसे महंगा खिलाड़ी है। Forbes की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्लिंग की साप्ताहिक कमाई 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) है। हालंकि, इनकी बेस सैलरी 4.19 लाख डॉलर (लगभग 3.4 करोड़ रुपये) है। अर्लिंग हर साल करीब 39 मिलियन डॉलर (लगभग 316 करोड़ रुपये) कमाते हैं।
मोहम्मद सालाह (Mohamed Salah)
इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने मोहम्मद सालाह के साथ हाल में कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया है। CBS स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सालाह को लिवरपूल की तरफ से तीन साल के लिए 60 मिलियन डॉलर (लगभग 486 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। इसके अलावा मोहम्मद सालाह ने 2020 में Adidas ब्रांड्स के साथ डील की है, जिसके लिए उन्हें हर साल 2.5 मिलियन डॉलर (लगभग 20 करोड़ रुपये) मिल रहे हैं। मोहम्मद सालाह हर साल 53 मिलियन डॉलर (लगभग 430 करोड़ रुपये) कमाने वाले फुटबॉलर हैं।
नेमार (Neymar)
नेमार इंग्लिश प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे ट्रांसफर होने वाले फुटबॉलर हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, ब्राजील के इस फुटबॉल प्लेयर को 2017 में बार्सिलोना से पेरिस सेंट जर्मेन की टीम में 263 मिलियन डॉलर यानी 2131 करोड़ रुपये में ट्रांसफर किया गया। नेमार की सालाना कमाई करीब 87 मिलियन डॉलर (लगभग 705 करोड़ रुपये) है। नेमार फ्रेंचाइजी के साथ-साथ बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन से अपनी यह कमाई करते हैं।
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo)
दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सालाना कमाई 100 मिलियन डॉलर (लगभग 810 करोड़ रुपये) है। रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग की टीम मेनचेस्टर युनाइडेट से खेलते हैं। उनकी साप्ताहिक कमाई 5,75,000 डॉलर यानी लगभग 4.7 करोड़ रुपये है। रोनाल्डो भी एक फुटबॉलर होने के साथ-साथ एक बिजनेसमैन हैं। उनके पास फैशन ब्रांड्स CR7 के साथ-साथ होटल चेन, रेस्टोरेंट्स, फिटनेस क्लब का बिजनेस है। यही नहीं, वो रेंट पर प्राइवेट जेट्स भी देते हैं।
लियोनेल मेसी (Lionel Messi)
मेसी भी रोनाल्डो की तरह ही सबसे चर्चित फुटबॉल प्लेयर हैं। मेसी को भी पिछले साल बार्सिलोना से पेरिस सेंट जर्मेन कल्ब में ट्रांसफर किया गया है। उनकी सालाना कमाई 120 मिलियन डॉलर (लगभग 972 करोड़ रुपये) है। मेसी भी फुटबॉल प्लेयर होने के साथ-साथ एक बड़े बिजनेसमैन हैं। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कार 1957 Ferrari 335 Sprot Spider Scaglietti है। इस कार की कीमत 37 मिलियन डॉलर यानी 300 करोड़ रुपये है।
किलियन एमबापे (Kylian Mbappe)
किलियन एंबापे दुनिया के सबसे ज्यादा कमाने वाले फुटबॉलर हैं। उनकी सालाना कमाई 128 मिलियन डॉलर (लगभग 1,037 करोड़ रुपये) है। इस फुटबॉलर ने दुनिया के सबसे चर्चित प्लेयर्स रोनाल्डो और मेसी को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एमबापे एक सप्ताह में 1.7 मिलियन डॉलर यानी 13.7 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। एमबापे के पास 9.5 मिलियन डॉलर (लगभग 76 करोड़ रुपये) का मेंशन है। इसके अलावा एमबापे की गराज में मर्सीडीज बेंज वी क्लास और फरारी कारें हैं।
यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022 में पहली बार होंगी ये नयी बातें












Click it and Unblock the Notifications