नार्थ कोरिया जिसके पास अपना कैलेंडर और अपना गॉडजिला
प्यांगयांग। एक बार फिर से नॉर्थ कोरिया खबरों में है और वजह है एक वर्ष के अंदर दूसरा न्यूक्लियर टेस्ट। शुक्रवार को नार्थ कोरिया ने पांचवां सबसे बड़ा न्यूक्लियर टेस्ट किया है।
इस बात में कोई शक नहीं है कि अपनी बेबाकी की वजह से जहां नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन खबरों में रहते हैं तो वहीं उनके इस अंदाज की वजह से यह देश सबको परेशान किए रहता है।
नॉर्थ कोरिया के बारे में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा था कि इस देश में दुनिया की एक तिहाई बुराई बसी हुई है।
अपने अजीबो-गरीब फरमानों की वजह से नॉर्थ कोरिया दुनिया में सुर्खियां बटोरता रहता है। एक नजर डालिए इस देश से जुड़ी कुछ अजब-गजब बातों पर।

साक्षरता पूरी
नॉर्थ कोरिया की साक्षरता दर 100 प्रतिशत है और इस साक्षरता दर को देखकर कभी-कभी अमेरिका जैसे देश भी हैरान रह जाते हैं।

28 तरह की हेयरस्टाइल
टाइम मैगजीन के मुताबिक नॉर्थ कोरिया में सिर्फ 28 तरह की हेयरस्टाइल्स को ही मंजूरी मिली हुई है। महिलाओं के लिए 14 तरह की हेयरस्टाइल्स ही मंजूर हैं। इनमें से भी शादीशुदा महिलाएं सिर्फ छोटे बाल रख सकती हैं। वहीं जिन लड़कियों की शादी नहीं हुई है वह कोई भी हेयरस्टाइल रख सकती हैं। पुरुषों को बाल बढ़ाने की मनाही है और उनके बाल की लंबाई दो इंच से कम होनी चाहिए। वहीं वृद्ध पुरुषों को तीन इंच तक लंबे बाल रखने की आजादी है।

किम जोंग इल की शराब का खर्च
किम जोंग उन के पिता जी और नॉर्थ कोरिया के पूर्व शासक किम जोंग इल प्रतिवर्ष कॉनिएक पर एक आम नॉर्थ कोरियन की वार्षिक आय के औसत से 800 गुना ज्यादा खर्च कर डालते थे। उन्होंने प्रतिवर्ष 1,200,000 डॉलर पौंड शराब पर खर्च किए। नॉर्थ कोरिया के नागरिक की औसत आय प्रतिवर्ष करीब 1000-2000 डॉलर के बीच है।

वीडियो टेप्स के मालिक
बताते हैं कि किम जोंग इन के पास करीब 20,000 वीडियो टेप्स थे जो कि फिल्मों के 137 वर्षों के बराबर हैं। किम जोंग इल को फिल्मों का बहुत शौक था।

छोटे नॉर्थ कोरियन
नॉर्थ कोरिया के जो नागरिक कोरियन वॉर के बाद पैदा हुए हैं उनकी लंबाई साउथ कोरिया के नागरिकों से औसतन दो इंच कम है। नॉर्थ कोरिया के एक तिहाई बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।

सबसे बड़ी सेना
नॉर्थ कोरिया के पास दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। नॉर्थ कोरिया की सेना में करीब 1.190 मिलियन पुरुष हैं तो अमेरिका में यहीं आंकड़ा सिर्फ 1.369 मिलियन ही है।

खुद काा अपना कैलेंडर
नॉर्थ कोरिया के पास अपना खुद का कैलेंडर है जिसके हिसाब से अभी वहां पर 105वां वर्ष चल रहा है न कि 2016। नॉर्थ कोरिया का कैलेंडर किम इल सुंग के जन्मदिन के आधार पर तैयार हुआ है जो कि 15 अप्रैल 1912 को होता है।

बैलेट पेपर पर सिर्फ एक ऑप्शन
नॉर्थ कोरिया में यूं तो चुनाव हर पांच वर्ष में होते हैं लेकिन यहां बैलेट पेपर पर सिर्फ एक ही विकल्प दिया होता है।

तीन पीढ़ियां भुगतती हैं सजा
नॉर्थ कोरिया में अगर कोई व्यक्ति कानून तोड़ता है तो उसकी तीन पीढ़ियों को सजा भुगतनी होती है। उस व्यक्ति के दादा और माता-पिता को भी उसके साथ जेल जाना पड़ता है।

खुद का अपना गॉडजिला
फिल्म गॉडजिला के बाद किम जोंग इल ने अपना खुद का एक प्रपोंगैंडा गॉडजिला तैयार करने का फैसला किया। इसके बाद नॉर्थ कोरिया ने शिन शैंग ओके को अपने गॉडजिला के तौर पर पेश किया।

सिर्फ तीन टीवी चैनल
यहा सिर्फ तीन टीवी चैनल हैं जिसमें से दो सिर्फ वीकएंड पर ही देखने को मिलते हैं। एक टीवी चैनल सिर्फ शाम को ही टेलीकास्ट होता है। इसकी वजह से यहां पर साउथ कोरिया के टीवी शो की स्मगलिंग तक होती है।

अमेरिका की वॉरशिप कब्जे में
नॉर्थ कोरिया दुनिया का अकेला ऐसा देश है जिसने आज तक यूएस नेवी की एक शिप को कब्जे में रखा है।

सबको कार का हक नहीं
यहां सिर्फ मिलिट्री और सरकार के अधिकारियों को ही कार रखने का अधिकार मिला हुआ है।

अपने चाचा को कुत्तों को खिलाया
किम जोंग उन ने अपने चाचा को 120 भूखे कुत्तों के पिंजरे में नंगा फिकवा दिया था। इसके बाद उन ने अपने चाचा के पूरे वंश को ही खत्म कर दिया।

एक प्रपोगैंडा सिटी
नॉर्थ कोरिया में किजोंग-डोंग एक प्रपोगैंडा सिटी है जिसे साउथ कोरिया को डराने के लिए बनाया गया था। यहां पर कोई नहीं रहता है और अब इसे घोस्ट सिटी के नाम से जानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications