पीरियड्स के चलते महिला को ऑफिस में किया गया शर्मिंदा, बॉटल बैग देख भड़का पुरुष कर्मचारी

पीरियड्स के दर्द से परेशान थी महिला, पुरुष कर्मचारी ने कि बॉस से शिकायत

नई दिल्ली। आज जब पीरियड्य को लेकर बात करने और इसे किसी बुराई की तरह ना देखने के लिए लगातार बहस और बातें हो रही हैं, तो वहीं एक ऐसा वाकया सामने आया है, जो चौंकाता है। ऑफिस में साथ काम कर रही महिला पीरियड्स के चलते दर्द से परेशान थी तो साथी पुरुष कर्मचारी ने उससे मदद या सहानुभूति की जगह उसे 'अनप्रोफेशनल' कहते हुए बॉस से शिकायत कर दी।

period

असहज महसूस कर रही थी महिला

असहज महसूस कर रही थी महिला

द मिरर की खबर के अनुसार, महिला ने बताया कि पीरियड्स के चलते उसे दर्द हो रहा था तो उसने कई पेनकिलर खाईं लेकिन फिर भी दर्द कम ना होने पर उसे ध्यान आया कि दराज के सर्दी के मौसम की वाटर बोतल रखी है, ऐसे में वो उसमें गर्म पानी ले दर्द से राहत पा सकती है।

वॉटर बोतल देख चौंका पुरुष कर्मचारी

वॉटर बोतल देख चौंका पुरुष कर्मचारी

महिला ने बताया, मैं अपनी सीट पर बैठी थी कि पुरुष साथी ने आए और पूछा कि गर्मी में गर्म पानी की बोतल से सिकाई क्यों कर रही हो. इस पर मैंने कहा कि बस थोड़ी दिक्कत है। दर्द की वजह की ऐसा कर रही हूं। मैंने उसे बताने की कोशिश की कि परेशानी क्या है लेकिन उसने मुझे ऐसे देखा जैसे मैं कोई गंदा काम कर रही हूं।

एचआर से की शिकायत

एचआर से की शिकायत

महिला बताती हैं, 10 मिनट बाद ही मुझे एचआर की तरफ से मिली कि अगर मेरी तबीयत ठीक नहीं है तो घर चली जाऊं। मैंने कहा कि मैं ठीक हूं तो कह गया कि आपके सहकर्मी ने शिकायत की है कि आपका बर्ताव प्रोफेशनल नहीं है। मैंने बताया कि मुझे पीरियड्स हो रहे हैं, तो कहा गया कि आपको ऑफिस में ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए कि वो ठीक ना लगे। इस बात ने मुझे परेशान कर दिया कि आखिर कोई इस तरह से कैसे सोच सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+