फादर्स डे- पिता के लिए बेटे का इमोशनल खत !
प्रिय पापा,
आज आपकी यादों में सर रखकर सहज महसूस करता हूं। तमाम शिकवे होते हैं कभी-कभी। पर सच कहूं उन्हें बताने के लिए कोई विश्वसनीय चेहरा नहीं मिलता। रोता हूं, और आंसुओं के सहारे आपकी तस्वीर के सामने सारे दर्द को मन ही मन बयां कर देता हूं। जिंदगी का मतलब समझने की कोशिश कर रहा हूं।
कुछ बेहतर कर गुजरना। अपने से पहले दूसरों के लिए। क्योंकि आप कुछ ऐसे ही थे। रिश्तों को हर वक्त समेटना चाहता हूं। इस बात को जानता हूं न कि जिंदगी में आखिरी वाला फुल स्टॉप लगने के बाद कौन किसका। महज यादें रह जाती हैं। पर पापा मैं यादों में गहराई से घर कर जाना चाहता हूं। किसी को नाराज नहीं करना चाहता। फिर भी नाराजगी है।
हर वक्त साथ की जरूरत..
पापा मुझे आज भी वो किस्सा याद है जब महज चार साल का था, और तेज फीवर आ गया था। दरअसल इस किस्से का जिक्र अक्सर मम्मी किया करती हैं इसलिए शायद। आप उस दिन ऑफिस नहीं गए और दिन भर मुझे अपने पेट में लिटाए रहे। लेकिन आपके एक्सीडेंट जिसमें आप हमें छोड़कर चले गए उसके बाद वास्तव में एक अलग दौर शुरू हुआ।
समाज को परखना एक बड़ा चैलेंज
हर बात को जानना मजबूरी हो गई। समाज को परखना एक बड़ा चैलेंज हो गया। उलझकर रह गया। जिम्मेदारियों ने इस हद तक दबा दिया कि हर कोई बहाना तलाशने लगा कि किस तरह से डिमोरलाईज किया जाए।
अलग कतार में खड़ा सा महसूस करता
सबसे कठिन दौर तो तब होता जब कोई आपका नाम पूछता। अश्कों को गहराई में छिपाकर स्वर्गीय लगाता आ रहा हूं। हर एग्जाम में दोस्तों के साथ उनके पापा को देखकर जितना अच्छा फील करता, उतना ही खुद के साथ आपके न होने पर मजबूर सा, अलग कतार में खड़ा सा महसूस करता।
पापा आप हर वक्त मेरे साथ, मेरे पास
मम्मी से ज्यादा आप करीब थे मेरे लिए तो। नहीं जानता किसलिए। शायद मेरी जरूरतों से पहले आप मुझे समझते थे। कमी खलती है। रिश्ते खो गए हैं आज, पर पापा आप हर वक्त मेरे साथ, मेरे पास हैं। काश कोई लौटा दे वो पल।
लव यू पापा !
आपका बेटा
हिमांशु तिवारी आत्मीय
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?













Click it and Unblock the Notifications