Famous Youtubers: किसी ने की आत्महत्या तो किसी का लावारिश शव मिला, फेमस यूट्यूबर्स जो अब दुनिया में नहीं रहे

Famous Youtubers: 22 वर्षीय लोकप्रिय यूट्यूबर देवराज पटेल की 26 जून 2023 को रायपुर में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। वह एक वीडियो शूट करने के बाद घर लौट रहे थे, तब रायपुर के बाहरी इलाके में उन्हें और उनके दोस्त को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में देवराज की मृत्यु हो गई और उनके दोस्त को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। देवराज अपने 'दिल से बुरा लगता है' वाले मीम के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे और सोशल मीडिया पर उस डायलॉग की वजह से काफी मशहूर हुए थे। वहीं पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। आज हम आपको ऐसे ही यूट्यूबर्स के बारे में बताएंगे जो छोटी उम्र में ही काल का ग्रास बन गए।

अगस्त्य चौहान (21 साल)

अगस्त्य चौहान एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और बाइक राइडर थे जिनकी 3 मई 2023 को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई। वह आगरा से दिल्ली आ रहे थे। अलीगढ़ पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय वह 294 किलोमीटर/प्रति घंटे की रफ्तार से कावासाकी निंजा ZX-10R दौड़ा रहे थे। इसी बीच अगस्त्य ने अपनी बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक एक्सप्रेसवे डिवाइडर से टकरा गई। उनके सिर पर घातक चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अगस्त्य चौहान के यूट्यूब चैनल का नाम 'प्रो राइडर 1000' था।

famous youtubers who were committed suicide or found dead body

अमित मोंडल (22 साल)

22 वर्षीय विकलांग यूट्यूबर अमित मोंडल का 15 फरवरी 2023 को पश्चिम बंगाल के फ्रेजरगंज में एक दुखद सड़क दुर्घटना के बाद निधन हो गया। वह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर थे जिनके ब्लॉग अक्सर वायरल होते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तब अमित दोपहर को अपने दो साथियों के साथ स्कूटर पर कहीं जा रहे थे। अपने आखिरी वीडियो में जो उनकी मृत्यु से एक दिन पहले उन्होंने पोस्ट किया गया था उसमें उन्होंने व्यंग में कहा कि 'मुझे फांसी दी जाएगी।' अमित के यूट्यूब चैनल का नाम 'माई लाइफ अमित मोंडल' था।

प्रियोलिना नाथ (20 वर्ष)

असम की एक युवा यूट्यूबर प्रियोलिना नाथ, 12 फरवरी 2023 को गुवाहाटी के बमुनीमैदान में अपने किराए के घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं थी। उनके गले में रस्सी बंधी हुई थी और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। असम पुलिस ने उनकी मौत के सिलसिले में उनके पति, पंकज नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रियोलिना की शादी उनकी मृत्यु से लगभग तीन महीने पहले ही हुई थी। प्रियोलीना के यूट्यूब चैनल का नाम 'संगगी व्लॉग्स' था।

अभ्युदय मिश्रा (23 वर्ष)

स्काई लॉर्ड के नाम से जाने जाने वाले लोकप्रिय गेमिंग यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा की मध्य प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। वह खजुराहो और उसके आसपास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा आयोजित 'राइडर्स इन द वाइल्ड' बाइकर टूर का हिस्सा थे। यह दुर्घटना नर्मदापुरम-पिपरिया राजमार्ग पर हुई जब सोहागपुर शहर के पास एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जब दुर्घटना हुई तब मिश्रा एक ग्रुप के साथ मोटरसाइकिल चला रहे थे। उन्हें कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन अगले दिन उनकी मौत हो गई।

इशिका शर्मा (22 वर्ष)

इशिका शर्मा छत्तीसगढ़ की एक यूट्यूबर थीं, जो 13 फरवरी, 2023 को रहस्यमय परिस्थितियों में अपने बेडरूम में मृत पाई गईं थीं। जब यह हादसा हुआ उस समय उनके माता-पिता घर पर नहीं थे। पुलिस को एक लापता व्यक्ति पर संदेह है, जो इशिका के माता-पिता की गैर मौजूदगी में उनसे मिलने आया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने एकतरफा प्यार के कारण आत्महत्या कर ली थी। पुलिस में इशिका की हत्या के सिलसिले में उनके सहयोगी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया था। यूट्यूबिंग के अलावा, वह लॉ की पढ़ाई भी कर रही थी और इस साल उनकी पढ़ाई समाप्त होने वाली थी।

सी धीना (23 वर्ष)

सी धीना 23 वर्षीय हैदराबाद के यूट्यूब गेमर थे, जिन्होंने 21 जुलाई, 2022 को सैदाबाद, हैदराबाद में एक चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह IIITM ग्वालियर में इंजीनियरिंग के छात्र थे और यूट्यूब पर सेल्फलो नामक एक गेम चैनल चलाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीना अपने यूट्यूब व्यूज में गिरावट के बाद उदास थे। सी धीना ने आत्महत्या करने से पहले, अपने यूट्यूब चैनल सेल्फलो पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। यह घटना जुलाई 2022 की है। धीना के यूट्यूब चैनल पर 29,000 सब्सक्राइबर्स थे।

लता अधिकारी (22 वर्ष)

22 वर्षीय यूट्यूबर लता अधिकारी ने एक अप्रैल, 2023 को देहरादून के पटेल नगर में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। लता के माता-पिता ने पुलिस को पुष्टि की कि लता ने आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके यूट्यूब चैनल पर सब्स्क्राइबर्स नहीं बढ़ रहे थे और उसके यूट्यूब विडियोज पर व्यूज भी नहीं आ रहे थे। लता ने रस्सी से लटक कर आत्महत्या की थी। हालांकि, लता को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किए ज्यादा समय नहीं, केवल एक साल हुआ था और उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'फीनिक्स रिकॉर्ड्स' था और उनके चैनल पर 12,000 से अधिक सब्सक्राइबर थे।

5 यूट्यूबर्स की एक साथ मौत

31 अक्टूबर, 2021 को असम के दरांग जिले में एक कार दुर्घटना में पांच यूट्यूबर्स की मौत हो गई। वे एक शूटिंग से लौट रहे थे जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर एक ट्रक से टकरा गई। सभी पाँच मृतकों की पहचान यूट्यूबर्स के रूप में की गई। मृतकों में फरीदुल इस्लाम, आज़ाद अली, इब्राहिम अली, सानिया अख्तर और मोनोवारा बेगम (सानिया अख्तर की मां) शामिल थे। घायल यात्रियों को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+