सूर्य ग्रहण से जुड़े 15 रहस्य जो आप नहीं जानते

जैसा कि आप जानते हैं कि 13 सितम्बर 2015 को सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। यह सूर्य ग्रहण पृथ्वी के दक्षिण ध्रुव, मेडागास्कर, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना और हिंद महासागर क्षेत्रों में देखा जा सकता है। भारत में यह देखा नहीं जा सकेगा, लेकिन हां इसका धार्मिक महत्व जरूर है।

पढ़ें- सूर्यग्रहण 8-9 मार्च को, जानिए क्या करें क्या ना करें

खैर बात अगर विज्ञान की करें तो विज्ञान ने ग्रहण के बारे में कई रहस्य खोज डाले हैं। अगर आप सूर्य ग्रहण के बारे में सोच रहे हैं और ग्रहण को देखना भी चाहते हैं, तो आसमान में होने वाली इस प्रक्रिया के बारे में कुछ रहस्य आपको जरूर मालूम होने चाहिये। जी हां रहस्य ही हम आपको बताने जा रहे हैं नीचे तस्वीरों के साथ। ऐसे रहस्य जो शायद आज के पहले आप नहीं जानते थे।

पढ़ें- मार्च 2016 में ही है एक और ग्रहण जानिए कब

देर किस बात की है, स्लाइडर में आगे बढ़ते जाइये और लिखे हुए टेक्स्ट को ध्यान से पढ़ते जाइये, आपका ज्ञानवर्धन जरूर होगा, यह हमारी गारंटी है, क्योंकि ये नासा की वेबसाइट से लिये गये हैं।

एक सेकेंड भी इधर-उधर नहीं

एक सेकेंड भी इधर-उधर नहीं

क्या आप जानते हैं सूर्य ग्रहण अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पड़ता है। जिसमें एक सेकेंड इधर-उधर नहीं होता है।

6,585.32 दिन का महत्व

6,585.32 दिन का महत्व

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार जो सूर्य सूर्य ग्रहण कल पड़ेगा, ठीक वैसा ही सूर्य ग्रहण 6,585.32 दिन (18 वर्ष 11 दिन) बाद भी पड़ेगा।

चंद्रमा की परछाईं

चंद्रमा की परछाईं

सूर्य ग्रहण के वक्त पृथ्वी पर चंद्रमा की परछाईं पृथ्वी पर पड़ती है, जो 1100 मील प्रति घंटा की रफ्तार से इक्वेटर पर चलती है।

ध्रुवों पर चंद्रमा की परछाईं

ध्रुवों पर चंद्रमा की परछाईं

सूर्य ग्रहण के वक्त पृथ्वी के ध्रुवों पर चंद्रमा की परछाईं 5000 मील प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।

कंफ्यूज हो जाते हैं जानवर

कंफ्यूज हो जाते हैं जानवर

सूर्य ग्रहण के वक्त पशु-पक्षी कंफ्यूज हो जाते हैं और सोने की तैयारी करने लगते हैं।

पृथ्वी की घुर्णन गति

पृथ्वी की घुर्णन गति

प्रत्येक सूर्य ग्रहण पड़ने पर पृथ्वी की घुर्णन गति में 0.001 सेकेंड प्रति दशक की कमी आती है।

परछाईं की चौड़ाई

परछाईं की चौड़ाई

पृथ्वी पर पड़ने वाली परछाईं की अध‍िकतम चौड़ाई 167 मील हो सकती है, इससे अध‍िक नहीं।

पूर्ण सूर्य ग्रहण की समय सीमा

पूर्ण सूर्य ग्रहण की समय सीमा

एक पूर्ण सूर्य ग्रहण अध‍िकतम 7.5 मिनट तक रह सकता है।

एक साल में कितने सूर्य ग्रहण

एक साल में कितने सूर्य ग्रहण

एक साल में कम से कम 2 और अध‍िकतम 5 सूर्य ग्रहण पड़ सकते हैं।

उत्तीरी और दक्ष‍िणी ध्रुव से

उत्तीरी और दक्ष‍िणी ध्रुव से

उत्तीरी और दक्ष‍िणी ध्रुव से केवल आंश‍िक सूर्य ग्रहण ही दिख सकता है, पूर्ण सूर्य ग्रहण यहां से कभी नहीं दिख सकता है।

चरम पर होता है सूर्य ग्रहण

चरम पर होता है सूर्य ग्रहण

जब सूर्य ग्रहण अपने चरम पर होता है, तब पृथ्वी पर चंद्रमा की एक गोलाकार छवि बनती है।

गिर जाता है तापमान

गिर जाता है तापमान

जिस जगह से सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, वहां का तापमान करीब 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर जाता है।

सूर्योदय-सूर्यास्त

सूर्योदय-सूर्यास्त

प्रत्येक ग्रहण सूर्योदय के वक्त शुरू होता है और सूर्यास्त पर खत्म होता है।

पूर्ण सूर्य ग्रहण

पूर्ण सूर्य ग्रहण

प्रत्येक एक या दो वर्षों में पूर्ण सूर्य ग्रण पड़ता है।

यदि कोई ग्रह है तो

यदि कोई ग्रह है तो

सूर्य ग्रहण के वक्त यदि कोई ग्रह मौजूद है, तो वह प्रकाश के बीच एक बिंदु की तरह दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+