फेसबुक की लत आपको बना सकती है गजनी का आमिर खान

बैंगलोर। फेसबुक पर आपकी या आपके फ्रेंड की वॉल पर कोई पोस्‍ट देखते ही अगर आप लाइक करते हैं, कमेंट करते हैं और फिर किसी डिसकशन में ऐसे उलझ जाते हैं, मानो आपका निजी मैटर हो, तो समझ लीजिये आप भी गजनी फिल्‍म के आमिर खान की राह पर चल रहे हैं। जी हां सही समझे आप, जरूरत से ज्‍यादा फेसबुक ऐक्‍सेस करने से शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस की बीमारी हो जाती है।

स्‍टॉकहोम के केटीएच रॉयल इंस्‍टीट्यूट आफ टेक्‍नालॉजी के इरिक फ्रानसेन का कहना है कि आज के 'इंफारमेशन ओवरलोड' के दौर में आफ लाइन रहना ज्‍यादा बेहतर है क्‍योंकि जब आप सोशल मीडिया के एडिक्‍ट होते हैं तो बहुत सारी घटनाओं को देखते हैं जो कि हमारे मन मस्तिष्‍क में गहरा प्रभाव छोड़ती हैं, जिससे कि हम चीजों को कम समय में भूलने लगते हैं।

फ्रानसेन का कहना है कि हमारे दिमाग का वो हिस्‍सा जिसे 'वर्किंग मेमोरी' के नाम से जानते हैं, घटनाओं को कम समय तक संचित रखता है। वर्किंग मेमोरी के कारण ही हम बातचीत के दौरान आवश्‍यक मुद्दों पर अपनी राय दे पाते हैं और जब हम ज्‍यादा सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल करते हैं तो इसकी इंफार्मेशन हमारी सीमित वर्किंग मेमोरी में जगह बना लेती है। यह मेमोरी तीन से चार बातों को ही एक समय ध्‍यान रख सकती है, पर सोशल मीडिया का ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से दिमाग का यह हिस्‍सा 'इंफार्मेशन ओवरलोड' का शिकार हो जाता है, जिससे कि हमारी याद रखने की क्षमता का ह्रास होने लगता है।

इंटरनेट के अधिक इस्‍तेमाल से कैसे बचें

पहले स्‍वीकार करें

पहले स्‍वीकार करें

किसी तरह की समस्‍या का निदान करने से पहले यह मानना जरूरी है कि आप उसके शिकार हैं। कई लोगों के लिए सोशल मीडिया दिन की पहली सिगरेट की तरह होता है जो कि उन्‍हें काम करने के लिए मानसिक रूप से तैयार करता है।

खुद के लिए ईमानदार बनें

खुद के लिए ईमानदार बनें

सोशल मीडिया का एडिक्‍शन होने पर आफ लाइन होने से पहले ही हम यह सोंचने लगते हैं कि कल हमें कौन सी तस्‍वीर या वीडियो इस पर अपलोड करना है। जब हम घूमने जाते हैं तो सोशल मीडिया को ध्‍यान में रखकर भी तस्‍वीरें खिंचवाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप वर्तमान में जिएं और इसका आनंद लें और इसका ईमानदारी से पालन करें।

सोशल मीडिया पर लॉग इन होने से पहले

सोशल मीडिया पर लॉग इन होने से पहले

सोशल मीडिया पर लॉग इन होने से पहले यह निर्धारित करें कि आप यहां क्‍यों हैं, अगर ऑन लाइन होना जरूरी है तो यह भी जानें की इस पर आपकी प्राथमिकताएं क्‍या हैं?

 यह सोंचें कि पिछली बार आपने क्‍या किया था

यह सोंचें कि पिछली बार आपने क्‍या किया था

ऑन लाइन होने से पहले आप जानें कि पिछली बार जब आप आन लाइन थे तो आपने क्‍या किया था, सिर्फ अपना अकाउंट चेक किया था, या फिर ऑन लाइन शॉपिंग भी की थी।

बिताने वाले समय का ध्‍यान दें।

बिताने वाले समय का ध्‍यान दें।

सोशल मीडिया पर लॉग इन होने से पहले समय निर्धारित करें कि आप कितनी देर इस पर वक्‍त गुजारेंगे।

नोटिफिकेशन इग्‍नोर करें

नोटिफिकेशन इग्‍नोर करें

स्‍माटफोन पर आने वाले नोटिफिकेशन आफ कर दें, जिससे कि आपको ऑन लाइन होने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+