Ramadan Mubarak 2022: 'खुदा नवाजे आपको हर खुशी से', अपनों को भेजें ये प्रेम भरे संदेश
नई दिल्ली, 02 मई। प्रेम और भाईचारे का पर्व 'ईद' इस बार पूरी शिद्दत और धूमधाम के साथ मंगलवार यानी कि 3 मई को मनाया जाएगा। इस वक्त ईद के चलते बाजार में रौनक देखी जा रही है। ईद का त्योहार पूरे 30 दिन के कठिन रोजे के बाद आता है। इस दिन घरों में मीठी सेवईं बनती है और इसलिए इस त्योहार को मीठी ईद के भी नाम से जाना जाता है। ये पर्व और भी मीठा हो सकता है अगर आप इसमें शब्दों की चीनी घोल दें। जी हां आप सुंदर त्योहार को अपने प्रेम भरे संदेशों के जरिए और खास बना सकते हैं।
Recommended Video
Eid 2022: Ramdan का आखिरी और सबसे लंबा रोजा आज, देशभर के बाजारों में दिखी भीड़ | वनइंडिया हिंदी

आइए आपको बताते हैं ईद से जुड़े ये प्रेम भरे संदेश, जिनके जरिए आप ये पर्व बनाएं बेहद खास...
- खुदा से अपील है कि आपका जीवन बिरयानी की तरह मसालेदार और खीर की तरह मीठा हो। ईद की खुशियों का लुत्फ उठाएं। ईद मुबारक!
- मीठी सेवइयां, परिवार का साथ, और बहुत सारी खुशियां, इन्हीं दुआओं के साथ । ईद मुबारक!
- आपको खुदा दया, धैर्य, खुशी और प्यार नसीब करे। ईद मुबारक।
- हमें अल्लाह ने एक खूबसूरत दिन दिया है। आशा है कि आप इस दिन का आनंद लेंगे और अल्लाह के आशीर्वाद के लिए आभारी होंगे। ईद मुबारक!
Akshaya Tritiya 2022: जानें 'अक्षय तृतीया' से जुड़ी ये खास बातें
- आपकी मुस्कान और खुशी ही मेरी दुनिया है, अल्लाह आपको मुस्कुराने की हर वजह दे, ईद मुबारक!
- अल्लाह आपको और आपके परिवार को शांति और समृद्धि प्रदान करे। आपको ईद-उल-फितर 2022 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- ऊपरवाला आपको जीवन की हर कठिनाई को दूर करने की शक्ति दे। आपको और आपके परिवार को ईद-उल-फितर 2022 की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
- अल्लाह आपको हर बुरी नजर से बचाए, ईद मुबारक!
- यह ईद खुशियां, दौलत और अपनों की मोहब्बत से भर जाए। ईद मुबारक!
- जब रमजान का महीना शुरू होता है तो जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और जहुन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं, रमजान मुबारक!
- अल्लाह आपको बेहतर और मजबूत जीवन जीने के लिए नई ऊर्जा और जीवन पर सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करे।ईद मुबारक!
- रमजान का चांद देखा तो दुआ मांगी, आपको खुदा हर खुशी से नवाजे, ईद मुबारक!
- खुशी मुबारक, उड़ान मुबारक, चांद को सितारे मुबारक, ईद मुबारक!
- खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो,कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का,मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो, आपको ईद मुबारक!












Click it and Unblock the Notifications