दुबई ने लॉन्च की पहली बिना ड्राइवर वाली मिनी बस, जानिए खूबियां

दुबई। दुबई ने अपनी पहली बिना ड्राइवर वाली मिनी बस लॉन्च कर दी है। यह बस एक महीने तक ट्रायल पर रहेगी। ट्रायल सफल होने पर उसे गल्फ सिटी में बड़े स्तर पर उतारा जा सकता है।

mini bus

दुबई के डाउनटाउन में बुर्ज खलीफा टावर के पास बीते गुरुवार को 10 सीटों वाली यह बस पहली बार सड़क पर दिखी। फ्रांस की इजी माइल और दुबई की ऑमनिक्स कंपनी के संयुक्त प्रयास से बनाई गई यह मिनी बस इलेक्टिक मोटर से युक्त है। इसकी रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।

एडवांस तकनीक का इस्तेमाल
तकनीकी आधार पर बस को एडवांस बनाया गया है। डेवलपर्स ने बताया कि आस-पास के माहौल के मुताबिक बस की रफ्तार खुद ब खुद कंट्रोल होगी। यहां तक कि अगर बस के सामने कोई पैदल यात्री सड़क क्रॉस करने आता है तो यह रुक जाएगी।

इन जगहों पर चलेगी ये बस
बस को दुबई के मुख्य टूरिस्ट स्पॉट्स पर रखा जा सकता है। इनमें बुर्ज खलीफा, दुबई नॉल, दुबई ओपेरा, और सौक अल-बहर शॉपिंग सेंटर शामिल हैं। अरब की सड़क परिवहन अथॉरिटी ने इस संबंध में जानकारी दी है।

एक अधिकारी ने बताया, 'गुरुवार का ट्रायल रन हमारे पहले कदम के रूप में काफी महत्वपूर्ण था। दुबई के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क में इस तरह के वाहन को उतारना भी एक चुनौती थी।'

2030 और ज्यादा होंगे ऑटोमेटिक वाहन
दुबई में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इस लिहाज से वहां का प्रशासन तकनीकी आधार पर परिवहन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है और 2030 तक लगभग एक चौथाई वाहनों को ऑटोमैटिक करने की योजना बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+