दारू पीकर महिला डॉक्टर ने की उबेर ड्राईवर से मारपीट, वीडियो वाइरल

नई दिल्ली। अक्सर हमारे पास उबेर टैक्सी ड्राईवर की खराब हरकतों वाली खबरें आती हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि इस बार टैक्सी ड्राईवर आरोपी नहीं पीड़िता है।

मामला फ्लोरिडा का है जहां एक 30 साल की महिला जो कि शराब के नशे में बुरी तरह से चूर थी ने टैक्सी ड्राईवर को बुरी तरह पीट दिया क्योंकि ड्राईवर ने उससे कहा था कि वो कार से उतरे, क्योंकि उसका रिजर्वेशन नहीं हैं। कहा जा रहा है कि महिला पेशे से डाक्टर है और घटना वाले दिन उसे उसके अस्पताल की नौकरी से निकाल दिया था। जिसके कारण उस दिन कंपनी ने उसके लिए टैक्सी बुक नहीं की थी जो कि आम तौर पर रोज करती थी।

इस बात को लेकर महिला बहुत ज्यादा डिप्रेशन में थी इस कारण उसने ड्राईवर को बुरी तरह से पीट दिया। इस घटना को एक राहगीर ने जो कि घटना स्थल पर अपनी टैक्सी का इंतजार कर रहा था, ने रिकार्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। आपको जानकर हैरत होगी कि इस वीडियो को अभी तक 7,50,000 से ज्यादा बाद देखा जा चुका है। महिला की पहचान डॉ अंजली रामकिशन के रूप में हुई है।

आप भी देखिये ये वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+