APJ Abdul Kalam death anniversary: एक नजर- 'कलाम' के कमाल भरे अनमोल विचारों पर

नई दिल्ली, 27 जुलाई। देश के युवाओं के दिलों पर राज करने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। उनका नाम भले एपीजे अब्दुल कलाम था, लेकिन वो अपने आप में कमाल थे, 85 साल की उम्र में भी उनमें युवाओं जैसा जोश था, जिस तरह से उन्होंने अपने जीवन में सफलता पाई वो हमेशा सबके लिए प्रेरणादायक रहेगा। कलाम हर स्तर पर हर तरह के लोगों के लिए प्रेरणादायक है, उनके प्रेरणादायक तथ्य किसी भी इंसान को कभी निराश नहीं होने देंगे।

आइए एक नजर डालते हैं कलाम साहब के अनमोल विचार पर...

सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते...

सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते...

  • सपने तभी सच होते हैं, जब हम सपने देखना शुरू करते हैं।
  • सपने वो नहीं होते जो आप सोने के बाद देखते हैं, सपने वो होते हैं जो आपको सोने नहीं देते।
  • सबके जीवन में दुख आते हैं, बस इन दुखों में सबके धैर्य की परीक्षा ली जाती है।

शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है

शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है

  • शिखर तक पहुंचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वह माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या कोई दूसरा लक्ष्य।
  • अगर हम अपने सफलता के रास्ते पर निराशा हाथ लगती है इसका मतलब यह नहीं है कि हम कोशिश करना छोड़ दें, हर निराशा और असफलता के पीछे ही सफलता छिपी होती है।
  • जीवन में सुख का अनुभव तभी प्राप्त होता है जब इन सुखों को कठिनाईओं से प्राप्त किया जाता है।
  • छात्रों को प्रश्न जरूर पूछना चाहिए

    छात्रों को प्रश्न जरूर पूछना चाहिए

    • देश का सबसे अच्छा दिमाग क्लासरूम के आखिरी बेंचों पर मिल सकता है।
    • छात्रों को प्रश्न जरूर पूछना चाहिए, यह छात्र का सर्वोत्तम गुण है।
    • अगर एक देश को भ्रष्टाचार मुक्त होना है तो मैं यह महसूस करता हूं कि हमारे समाज में 3 ऐसे लोग हैं, जो ऐसा कर सकते हैं. ये हैं माता,पिता और शिक्षक।
    • फेल (FAIL) मतलब फर्स्ट अटैम्प्ट इन लर्निंग होता है...

      फेल (FAIL) मतलब फर्स्ट अटैम्प्ट इन लर्निंग होता है...

      • आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत, असफलता नामक बीमारी को मारने के लिए सबसे बढिया दवाई है।
      • जीवन में फेल होते हैं तो कभी हार न मानें क्योंकि फेल (FAIL) मतलब फर्स्ट अटैम्प्ट इन लर्निंग होता है।
      • अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो पहले आपको सूरज की तरह तपना होगा।
      • इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

      बच्चों को बेहतर कल मिले इसलिए आज कुर्बान करो

      बच्चों को बेहतर कल मिले इसलिए आज कुर्बान करो

      • चलो हम अपना आज कुर्बान करते हैं जिससे हमारे बच्चों को बेहतर कल मिले।
      • भगवान उसी की मदद करता है जो कड़ी मेहनत करते हैं, यह सिद्धान्त स्पष्ट होना चाहिए।
      • हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्याओं को हम पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+