Donald Trump: जानें दुनिया के किन बड़े नेताओं के पोर्न स्टार्स और कॉल गर्ल्स से रहे थे ‘संबंध’
दुनियाभर में कई ऐसे नामी नेता हुए हैं जो पैसे से सेक्स खरीदने के कारण खबरों की सुखियों में रहे हैं।

सेक्स और सियासत का जब-जब कॉकटेल हुआ है, तब-तब हंगामा बरपा है। आजकल कुछ ऐसा ही हंगामा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर हो रहा है। आरोप है कि उन्होंने साल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले एक पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को अपना मुंह बंद रखने के लिए लाखों डॉलर दिये थे। ट्रंप के पोर्नस्टार के साथ अवैध संबंध थे। इस बात का खुलासा खुद पोर्नस्टार ने किया था। अब ट्रंप, पोर्नस्टार को 1 लाख 30 हजार डॉलर जैसी बड़ी रकम देने के लिए आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं।
यहां गौर करने वाली यह है कि ट्रंप दुनिया के इकलौते नेता नहीं हैं जिनका संबंध किसी पोर्न स्टार या वेश्या से रहा हो। दुनिया में कई ऐसे बड़े नेता हैं जिनके अवैध जिस्मानी संबंध रहे हैं।
डेनियल्स ने ऐसे किया ट्रंप का खुलासा
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी ग्रेगरी क्लिफोर्ड है। उन्होंने दावा किया कि 2006 और 2007 में डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके संबंध थे। स्टॉर्मी डेनियल्स ने अपनी किताब फुल डिस्क्लोजर में भी इसका जिक्र किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ट्रंप के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि डेनियल्स के आरोपों को ट्रंप हमेशा से नकारते आ रहे हैं।
डेनियल्स का दावा था कि ट्रंप के साथ रिश्तों को छुपाने के लिए पैसे दिये गये और बाकायदा एक समझौता किया गया था। डेनियल्स का दावा कि ट्रंप के बॉडीगॉर्ड्स में से एक ने उन्हें गोल्फ कोर्स में अपने पेंटहाउस में जाने के लिए कहा था। इस घटना को लेकर डेनियल्स ने अपनी किताब में लिखा है कि यह अब तक मेरे द्वारा किया गया सबसे कम प्रभावशाली सेक्स रहा होगा। उन्होंने ट्रंप की शारीरिक रचना का भी जिक्र अपनी किताब में किया है।
पोर्नस्टार को दिल दे बैठे जर्मनी के सांसद
44 साल के एक जर्मन सांसद हेगन रेनहोल्ड ने एक पोर्नस्टार के प्यार में पड़ कर अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। जिसे लेकर जर्मनी में सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हुईं। हेगन रेनहोल्ड जर्मनी की फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी (FDP) के सांसद हैं। वहीं उनकी 51 साल की पत्नी कैरोलिन प्रीस्लर भी FDP से सांसद हैं। कैरोलिन और हेगन पिछले 16 साल से पति-पत्नी के तौर पर साथ रह रहे थे। इस दंपति के तीन बच्चे भी हैं। ब्रिटिश अखबार डेली स्टार के मुताबिक रेनहोल्ड की नई प्रेमिका एनीना सेमेलहाक (43) उकाटिस के नाम से अश्लील फिल्मों में काम करती है। वहीं रेनहोल्ड के साथ नाम जुड़ने के कुछ महीनों पहले ही उकाटिस ने 65 साल के एक करोड़पति शख्स से शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं। अब वह जर्मन सांसद के साथ रिलेशनशिप में है।
सेक्स के चक्कर में IMF प्रमुख को पद छोड़ना पड़ा
यह मामला साल 2012 का है। जब अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के पूर्व प्रमुख और फ्रांस के राष्ट्रपति की उम्मीदवारी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे डोमिनीक स्ट्रॉस-कान ने भी एक वेश्या के चक्कर में पड़कर सब कुछ गवां दिया। दरअसल फ्रांसिसी पुलिस ने वेश्यावृत्ति गिरोह चलाने के संदेह में आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से तीन लोग स्ट्रॉस-कान के करीबी थे, इसलिए स्ट्रॉस को भी पुलिस ने वेश्यावृत्ति गिरोह के मामले में हिरासत में ले लिया।
वहीं पुलिस ने अपनी जांच के दौरान कई वेश्याओं से पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकारा कि उन सभी ने स्ट्रॉस-कान के साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। हालांकि, स्ट्रॉस-कान ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार नहीं किया लेकिन कहा है कि संबंध बनाते समय उन्हें पता नहीं था कि वे सभी वेश्याएं हैं। उनके वकील हेनरी लेक्लर्क ने एक टीवी चैनल पर कहा था कि मैं चुनौती देता हूं कि आप किसी निर्वस्त्र वेश्या और किसी निर्वस्त्र महिला के बीच अंतर करके बतायें।
वहीं उससे पहले आईएमएफ के प्रमुख के पद से स्ट्रॉस-कान को मई 2011 में इस्तीफा देना पड़ा था, जब न्यूयॉर्क की एक होटलकर्मी ने उन पर जबरन सेक्स करने का आरोप लगाया था। हालांकि, बाद में यह मामला सुलझा लिया गया था।
वो राष्ट्रपति जिसका 35000 औरतों से था संबंध
क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति और कम्युनिस्ट नेता फिदेल कास्त्रो ने 82 साल की उम्र तक तकरीबन 35000 महिलाओं से संबंध बनाये थे। इस बात का खुलासा उन पर बनी एक डॉक्युमेंट्री में किया गया था। वहीं न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से लिखा कि वह रोजाना दिन में करीब दो महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे। इनमें ज्यादातर वेश्याएं भी शामिल होती थीं। साल 1993 के वैनिटी फेयर मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू में जब कास्त्रो से पूछा गया कि उनके कितने बच्चे हैं तो उन्होंने कहा था कि उनका पूरा कबीला है।












Click it and Unblock the Notifications