Mangoes: आपको भी है आम खाने से वजन बढ़ने का डर, जानिए इसमें कितनी है सच्चाई ?
गर्मियां आ रही हैं और साथ ही आ रहा है फलों का राजा का मौसम। फलों के राजा को तो आप समझते ही होंगे। जी हां हम आम की ही बात कर रहे हैं। आम का सीजन आने ही वाला है और आप आम खाना शुरू कर देंगे। आम को मोटापे के साथ जोड़कर देखा जाता है। आपने सुना होगा कि आम के सीजन में सीजन जरा ठीक नजर आए तो लोग कहते हैं ये आम का असर है। यही वजह है कि बहुत सारे लोग वजन बढ़ने के डर से आम नहीं खाते हैं। आम के वजन बढ़ाने को लेकर ये बातें कितनी सच है आइए हम आपको बताते हैं।

सबसे पहले तो न्यूट्रीशियन की सुनते हैं। न्यूट्रीशियन बताते हैं कि आम में विटामिन ए, विटामिन सी, कॉपर और फोलेट जैसे बहुत ही असरदार पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हां इसमें फैट भी होता है लेकिन इसकी मात्रा बस एक प्रतिशत होती है।
आम के हैं कई फायदे
तो अगर आप आम खाने से डर रहे हैं तो इस डर को भूल जाइए। आप आम की एक उचित मात्रा तो खा ही सकते हैं।
आम खाने के दूसरे भी बहुत सारे फायदे हैं। आम में फाइबर काफी उपलब्ध होता है जो आपके पाचन तंत्र को और असरदार बनाता है। इसके साथ ही फाइबर हृदय रोग और टाइप 2 डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है।
ऐसे करें आम का सेवन
अगर आम का फल सीधे खाते हैं तो आपके मोटे होने के चांस नहीं हैं लेकिन ये आपके शरीर में वजन बढ़ा सकता है जब आप इसका आमरस बनाकर इसे खाते हैं। या फिर मिल्कशेक, जूस, आइसक्रीम, आम के साथ क्रीम मिलाकर या फिर मैंगो पाइस के रूप में रोजाना इस्तेमाल करते हैं।
आम खाते समय एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि इसे हमेशा फल की तरह अलग से खाएं। जब आप फुल डाइट ले रहे हों तो उस समय आम न खाएं। आम की भी मात्रा सुनिश्चित करें और कोशिश करें कि एक दिन में एक आम से ज्यादा न खाएं। अगर आप इतना करते हैं तो फिर फलों के राजा का बेफिक्र होकर सेवन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications