ये हैं दुनिया के वे देश जिनकी हैं एक से ज्‍यादा राजधानियां

बेंगलुरु। क्‍या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जिनकी राजधानियों के तौर एक से ज्‍यादा शहर के नाम दर्ज है। ये वे देश हैं जिन्‍होंने अलग-अलग मकसदों से एक से ज्‍यादा राजधानियों को मान्‍यता दी हुई है। इन देशों में दुनिया के खास देश जैसे साउफ अफ्रीका से लेकर श्रीलंका तक के नाम शामिल हैं।

जहां इन देशों की एक से ज्‍यादा राजधानियां हैं तो वहीं कुछ देशों की सरकारें आधिकारिक राजधानियों से अलग दूसरी राजधानियों से कामकाज का संचालन करती हैं। एक नजर डालिए ऐसे ही कुछ देशों पर जिनकी राजधानियों के तौर पर एक से ज्‍यादा शहरों के नाम दर्ज हैं।

बेनिन

बेनिन

पश्चिम अफ्रीका के देश बेनिन की आधिकारिक राजधानी पोर्टो-नोवो है तो वहीं सरकार के कामकाज के लिए कोटोनोऊ को राजधानी बनाया गया है।

बोलिविया

बोलिविया

स्‍पेनिश देश बोलिविया की भी दो राजधानी हैं। एक राजधानी है स्‍यूकेरे जहां से देश की न्‍याय व्‍यवस्‍था की देखरेख होती है तो वहीं एक है ला पाएज जहां से सरकार अपना कामकाज संचालित करती है।

चिली

चिली

चिली की दो राजधानियां हैं पहली है सैंटियागो और दूसरी है वालपारासियो। सैंटियोगा से देश की शासन व्‍यवस्‍था संच‍ालित होती है तो वालपारासियो से देश की विधायिका का चुनाव होता है।

कोटे डि आइवोरिए

कोटे डि आइवोरिए

इस देश की भी दो राजधानियां हैं। यामोयूस्‍सूओक्रो और अबिदजान।

जॉर्जिया

जॉर्जिया

जॉर्जिया की एक राजधानी है तिबलिसी जो यहां की आधिकारिक राजधानी है और सरकार के साथ ही राष्‍ट्रपति की भी सीट है। इसके अलावा कुतईसी भी इस देश की एक राजधानी है।

होंडुरास

होंडुरास

तेगुसीगाल्‍पा और कोमायगुएला इस देश की दो राजधानियों के तौर पर जाने जाते हैं।

मलेशिया

मलेशिया

कुवालालंपुर इस देश की आधिकारिक और शाही राजधानी है। इसके अलावा पुत्राजया इसके प्रशासन का केंद्र है और राष्‍ट्रीय न्‍यायिक व्‍यवस्‍था का केंद्र है।

मोंटेनगेएरो

मोंटेनगेएरो

यूरोप के इस देश की भी दो कैपिटल्‍स हैं। पहली है पोडोगोरसिया जिसे आधिकारिक राजधानी का दर्जा मिला हुआ है। सेंतींजे इसकी पुरानी शाही सत्‍ता का केंद्र है और इस देश के मुखिया का गृहनगर कहा जाता है।

नीदरलैंड

नीदरलैंड

ट्यूलिप के फूलों के लिए मशहूर नीदरलैंड की पहली राजधानी है एम्‍सर्टडम और दूसरी है द हॉग।

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की तो तीन राजधानी हैं। पहली है प्रिटोरिया, दूसरी है केपटाउन और तीसरी है ब्‍लोएमफोंटेन।

 श्रीलंका

श्रीलंका

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका की दो राजधानी हैं। श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे और कोलंबो।

स्‍वाजीलैंड

स्‍वाजीलैंड

सदर्न अफ्रीका के देश स्‍वाजीलैंड की दो राजधानियां हैं। पहली है माब्‍बाने और दूसरी लोबाम्‍बा।

 तंजानिया

तंजानिया

ईस्‍ट अफ्रीका के देश तंजानिया की आधिकारिक राजधानी है डोडोमा और दूसरी है डार ए सलाम।

वेस्‍टर्न सहारा

वेस्‍टर्न सहारा

नॉर्थ अफ्रीका का एक विवादित देश है वेस्‍टर्न सहारा और इसकी दो राजधानियां हैं। पहली है एल आइउन और दूसरी घोषित राजधानी है तिफराइती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+