घर से करें काम और कमायें 25 हजार रुपए प्रति माह
'वर्क फ्रॉम होम', यानी घर से काम, यह वो कीवर्ड है जो भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है, क्योंकि हर कोई घर बैठे कमाई करना चाहता है, वो चाहे पार्ट टाइम हो या फुल टाइम। खास तौर से गृहणियों के लिये तो यह किसी वरदान से कम नहीं।
जी हां इंटरनेट पर वर्क फ्रॉम होम के तमाम ऐसे विकल्प हैं जो युवाओं के लिये बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। अगर आपके पास कोई अच्छी डिग्री है और हुनर है, तो आप घर बैठे पैसा कमा सकते हैं। एक सही करियर ऑप्शन आपको तरक्की की ऊचाँई पर भी चढ़ा सकता है ऑर एक गलत करियर ऑप्शन का चुनाव आपकी असफलता का कारण भी बन सकता है।
मार्केट में ढेरों ऐसी जॉब आपका इंतजार कर रही हैं जहाँ आप घर बैठ कर भी सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं। दोस्तों इनफॉरमेशन टैक्नोलोजी के समय में आप को बेरोजगार बैठने की कोई जरुरत नहीं है। जरुरी नहीं कि जॉब एक चारदिवारी में बंद दफ्तरों में ही की जाए बल्कि आज तो कई लोग इससे अच्छा विकल्प घर बैठकर नौकरी करने को मानते हैं।
आपने फ्रीलांस वर्क के बारे में तो सुना ही होगा। तो दोस्तों अगर आप को कम्प्युटर की जानकारी है ऑर आपके पास कम्प्युटर ऑर इंटरनेट की सुविधा है तो आप कई ऑनलाइन जॉब कर सकते हैं ऑर इसके साथ यदि आपने आईटी जैसे प्रोफेशनल कोर्स किये हुए हैं या आपको इसकी जानकारी है तो आप बड़े आराम से एक अच्छी सैलरी के साथ जॉब कर सकते हैं। जरुरत है तो एक क्रिएटिव स्किल की जो सच कर सकती है आपके सपने। तो चलिये स्लाइडर में हम आपको ले चलते हैं उन विकल्पों को जिन्हें आप चुन सकते हैं। सभी विकल्पों के बारे में तस्वीर के नीचे आप पढ़ सकते हैं जॉब के बारे में।

वर्क फ्रॉम होम
घर से काम करने के विकल्प आगे स्लाइडर में पढ़ें।

ऐप्लीकेशन सोफ्टवेयर डेवलापर
आज के समय में इस जॉब की डिमांड बहुत है। कारण की नए -नए फीचर्स के फोन, कम्प्यूटर, लैपटोप, टैब लगातार लॉन्च होते रहते हैं। ऐसे में नए ऐप्स ऑर सोफ्टवेयर की की डिमांड भी बहुत ज्यादा है। इस जॉब के लिए सोफ्टवेयर डेवलापर्स पर प्रोजेक्ट के हिसाब से ऑनलाइन एप्लीकेबल हो सकते हैं। इसके लिए रोजाना कई आईटी कम्पनियां वैकेन्सी अपडेट करती हैं, जो घर से कर सकते हैं।
वर्चुव्ल टास्कः इस जॉब के लिए जरुरत है क्रिएटिव स्किल की जो नए सोफ्टवेयर डेवलापिंग आइडिया, नए ऐप्लीकेशन डिजाइन ऑर प्रोग्राम्स, फीचर्स जेनरेट कर सके।

अकाउंटेन्ट
ऑनलाइन अकाउंटेंट की जॉब भी एक अच्छा ऑप्शन है जहां आप घर बैठे ही किसी बडी या छोटी कम्पनी का अकाउंट ऑनलाइन ही संभाल के अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
वर्चुव्ल टास्कः इसके लिए आपको कुछ अकाउंटिंग सोफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए। कई अकाउंटिंग सोफ्टवेयर ऑनलाइन मौजूद है आप उनकी जानकारी ले सकते हैं।

ग्राफिक डिजाइनर
इस जॉब की डिमांड ऑनलाइन सबसे ज्यादा है। आज कई मीडिया हाउस,फिल्म ऑर ऐड एजन्सियाँ हैं जहाँ ग्राफिक डिजाइनर की अच्छी डिमांड है। यहां आप पर प्रोजेक्ट के हिसाब से फ्रीलांस काम कर सकते हैं।
वर्चुव्ल टास्कः आपको ग्राफिक डिजाइनिंग से जुडे सोफ्टवेयर की ऑर लेटेस्ट सोफ्टवेयर की जानकारी होनी चाहिए ऑर क्रिएटिव स्किल की भी।

पी आर स्पेस्लिस्ट
कॉरपरेट सेक्टर में इस जॉब की बहुत डिमांड है। यह काम उस पुल की तरह है जो क्लाइंट्स को पब्लिक को आपस में जोड़ने का काम करता है। यह वर्क पूरी तरह है से आपके प्रोफेशनल स्किल पर निर्भर कर आप इसके लिए आनॅलाइन कॉरपरेट सेक्टर जॉब में एप्लीकेबल हो सकते हैं।
वर्चुव्ल टास्कः इस जॉब के लिए जरूरी है एक अच्छे ऑर अपरोचिंग कम्युनिकेशन स्किल की, फ्रेकंली नेचर की। आपको कुछ महत्तवपूर्ण कॉन्टेक्टस से जो आपके पी.आर कंपेनिंग के लिए अहमियत रखते हैं।

पर्सनल फाइनेंस एडवाइजर
किसी कंपनी में यह काम करने के साथ साथ आप ऑनलाइन भी इसे अपना बिजनेस बना सकते हैं। इसमें आपका काम क्लाइंट से मिलना, ट्रेवलिंग ऑर कॉन्फ्रेन्स अटेंड करना ऑर क्लाइंट्स को फाइनेंसली एडवाइज देना होता है।
वर्चुव्ल टास्कः यह काम भी एक अच्छे क्रिएटिव स्किल पर निर्भर करता है। ताकि आप नए फाइनेंसियल आइडिया अपने क्लाइंट्स को दे पाएं।

मार्केट रिसर्च एनेलिस्ट
यह काम कॉरपरेट सेक्टर में बहुत डिमांडिंग है। इसमें आपको किसी कंपनी के प्रोडेक्ट के बारे में उपभोक्ता का रिसपोंस ऑर प्रोडक्ट की क्वालिटी ऑर रेट में उपभोक्ता की राय जाननी होती इस जॉब के लिए कंपनियाँ रोजाना कई वैकेंसियां निकालती हैं।
वर्चुव्ल टास्कः इसमें बेसिकली आपको रिसर्च एनेलिस्ट करके कंपनी को डाटा ऑर उपभोक्ता की रुचि से संबंधित जानकारी देनी होती है।

फ्रीलांस राइटिंग
आज फ्रीलांस राइटिंग बेस्ट करियर ऑपशन है। आप किसी ऑनलाइन न्यूजपेपर में या किसी ऐड एजेन्सी में, किसी वेबसाईट के लिए, ब्लॉग्स के लिए ऑनलाइन कंटेन्ट राइटिंग कर सकते हैं।
वर्चुव्ल टास्कः इसके लिए आपका क्रिएटिव स्किल ऑर नए नए आइडिया की जरुरत है। साथ ही आपकी टाइपिंग पर ऑर करेक्ट सेंटेंस मेकिंग, लैंग्वजे पर अच्छी कमांड होना जरुरी है।

Online Translator
अगर आपका किन्हीं दो भाषाओं पर अच्छा कमांड है ऑर आपने फोरन लैंग्वेज भी सीखी हुई है तो आपके लिए ऑनलाइन ट्रांसलेटर का ऑप्शन बहुत अच्छा है।
वर्चुव्ल टास्कः आपको टाइपिंग आनी चाहिए, फोन्ट की जानकारी होनी चाहिए। लैंग्वेज पर कमांड होना चहिए।












Click it and Unblock the Notifications