अमरनाथ हमले पर किया हीरोइन ने ट्वीट, लोगों ने कहा- मुस्लिम हो यही कहोगी
अमरनाथ यात्रा पर किया ट्वीट तो मुस्लिम अभिनेत्री हुई ट्रोल
नई दिल्ली। 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद देशभर के लोग इसे लेकर गम और गुस्से का इजहार कर रहे हैं। अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी इसकी निंदा की और ट्वीट किया 'अमरनाथ की खोज एक मुसलमान बूटा मलिक ने साल 1850 में की थी। ये हमारी सांझी संस्कृति, सम्मान और प्रेम का प्रतीक रही है।' उनके इस ट्वीट को यूजर्स ने उनके मुसलमान होने से जोड़ दिया और उन्हें ट्रोल किया।

भक्त नाम के यूजर ने ट्वीट किया, ,कोई फ्रक नहीं पड़ता कि अमरनाथ की खोज किसने की और किसने काबा में मंदिर बनाया और किसने तोड़ा। आप इसे यहां क्यों लिख रही हैं। एक दूसरे यूजर ने कहा कि आप एक भी शब्द कश्मीर से निकाले गए उन कश्मीरी पंडितों के बारे में नहीं लिखेंगी। भिरगू नाम के यूजर ने कहा कि लिखते हैं, 'मुस्लिम सितारे आतंकियों को कवर देना कब बंद करेंगी?' देखिए और ट्वीट-












Click it and Unblock the Notifications