Ranveer Singh Family: जानें कैसा है दीपिका पादुकोण का होने वाला ससुराल
मुंबई। 14 नवंबर को बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण अपने प्रेमी और अभिनेता रणवीर सिंह संग सात बंधन में बंधन में बंधने वाली हैं, दोनों ही सितारे अपने परिवार और करीबी दोस्तों-रिश्तेदारों संग इटली में हैं, दोनों की शादी का बेताबी से इंतजार कर रहे उनके फैंस ने दोनों को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। देश की इस हाई-प्रोफाइल शादी के चर्चे लंबे वक्त से हैं, वैसे दीपिका का परिवार तो उनके पिता प्रकाश पादुकोण की वजह से काफी चर्चित रहा है लेकिन रणवीर सिंह के परिवार के बारे में लोगों को थोड़ी कम जानकारी है।
चलिए आज आपको रणवीर सिंह की परिवार के बारे में बताते हैं कुछ खास बातें........

रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी
दरअसल 6 जुलाई 1985 को जन्म रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। रणवीर सिंह एक सिंधी परिवार से है, उनके पिता, जगजीत भावनानी रियल स्टेट कारोबार का बहुत बड़ा नाम है।
सोनम कपूर की मौसी के बेटे हैं रणवीर सिंह
वैसे तो रणवीर सिंह का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है लेकिन वो अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की बहन के बेटे हैं और इस वजह से वो सोनम कपूर के कजिन हुए, वैसे भी वो कपूर परिवार के काफी करीब माने जाते हैं।

मम्माज बॉय कहे जाते हैं रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम रितिका भवनानी है। रितिका भी एक ऐक्ट्रेस हैं और उनकी शादी हो चुकी है, अपनी बहन के बेहद करीब रणवीर सिंह अक्सर अपने बारे में बात करते हुए अपनी बहन और मां का जिक्र करते हैं, उन्हें घर वाले मम्माज बॉय के नाम से पुकारते हैं।

रणवीर सिंह ने अपना सरनेम भावनानी हटा दिया
रणवीर सिंह ने इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है। रणवीर वहां थियेटर स्टूडेंट थे, फिल्मों में आने से पहले ही रणवीर सिंह ने अपना सरनेम भावनानी इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्हें लगता है इसके साथ उनका नाम बहुत अधिक लंबा था इसी वजह से काफी लोगों को उनके परिवार के बारे में पता नहीं है।

रणवीर सिंह और दीपिका पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं
फिलहाल एथलीट पिता की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने ससुराल में अपनी सास के ही साथ रहना होगा क्योंकि नंद की तो शादी हो चुकी है। रणवीर सिंह और दीपिका पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे को बखूबी समझते भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications