संजय लीला भंसाली पर हमले के बाद गुस्से में ' पद्मावती औैर अलाउद्दीन खिलजी'
फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर कहा कि जो कुछ हुआ उससे मुझे दुख हुआ है। मैं घटना से सदमे में हूं। रणवीर ने भी इसे दुखद कहा।
मुंबई। फिल्म 'पद्मावती' के निर्देशक संजय लीला भंसाली पर राजस्थान में करणी सेना के हमले के बाद फिल्म में पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह गुस्से में हैं। दोनों ने घटना की निंदा की है और भंसाली का समर्थन किया है।

फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभा रही दीपिका पादुकोण ने ट्वीट कर कहा कि जो कुछ हुआ उससे मुझे दुख हुआ है। मैं घटना से सदमे में हूं। दीपिका ने दो और ट्वीट किए और लिखा, "पद्मावती के तौर पर मैं आपको बता सकती हूं कि इतिहास के तथ्यों के कहीं कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। हमारी कोशिश है कि हम इस साहसी और ताकतवर महिला की कहानी दुनिया के सामने उसके मूल रूप में लेकर आएं। अलाउद्दीन खिलजी का रोल कर रहे रणवीर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि संजय लीला भंसाली भारत के बेहतरीन फिल्म निर्देशकों में से एक हैं और वो किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेंगे। भंसाली के समर्थन में बॉलीवुड के और भी काफी लोग आए हैं। शाहिद कपूर, सोनम कपूर, जावेद अख्तर समेत कई फिल्मी हस्तियों ने घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर किया है।
आपको बता दें कि फिल्म डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग राजस्थान के नाहरगढ़ फोर्ट में कर रहे हैं। शुक्रवार को उनके साथ वहां मारपीट और बदसलूकी की गई। करणी सेना नाम के सगंठन के लोगों ने भंसाली के साथ बदतमीजी की और शूटिंग के लिए रखे उपकरणों और स्पीकर वगैरह को तोड़ दिया। संगठन का आरोप है कि भंसाली की फिल्म में इतिहास से जुड़े तथ्यों और रानी पद्मावती की छवि को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। संगठन को अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती के बीच कथित रूप से फिल्माए जा रहे लव सीन पर आपत्ति है।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications