पुराने दोस्त ने खोला राज, किसके प्यार में क्लास बंक करती थीं दीपिका

दीपिका पिछले काफी वक्त से रणवीर सिंह के साथ देखी जा रही हैं। लेकिन इस बार को किसी और वजह से चर्चा में हैं और ये मामला उनके फिल्मों में आने से पहले का है।

नई दिल्ली। अपनी अदाकारी के दम पर करोड़ों दिलों पर राज कर रही दीपिका पादुकोण अपने फिल्मी करियर के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। कभी रणबीर कपूर के साथ रिश्तों के लेकर चर्चा में रही दीपिका पिछले काफी वक्त से रणवीर सिंह के साथ देखी जा रही हैं। लेकिन इस बार को किसी और वजह से चर्चा में हैं और ये मामला उनके फिल्मों में आने से पहले का है।

पुराने दोस्त ने खोला राज, किसके प्यार में क्लास छोड़ती थीं दीपिका

बैडमिंटन के लिए क्लास बंक करती थीं दीपिका

बैडमिंटन के लिए क्लास बंक करती थीं दीपिका

दीपिका पादुकोण के एक फोन लॉन्चिंग में उनके सहपाठी रह चुके उनके एक दोस्त ने उनके बारे में कई मजेदार चीजें बताई हैं। उनसे सवाल हुआ था कि दीपिका पर्दे के पीछे किस तरह की लड़की हैं? दीपिका के इस दोस्त ने बताया कि माउंट कार्मेल कॉलेज में वो दीपिका के क्लासमेट थे और दीपिका अक्सर क्लास से गायब रहा करती थी। और इसकी वजह थी उनका बैडमिंटन से प्यार। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन को वक्त देने के लिए वो क्लास बंक करती थीं।

तकनीक से तालमेल मेरे लिए मुश्किल: दीपिका

तकनीक से तालमेल मेरे लिए मुश्किल: दीपिका

इसी दौरान दीपिका पादुकोण ने अपने बारे में कहा कि लगातार तकनीक के साथ चलना उनके लिए बेहद मुश्किल काम है। दीपिका ने कहा कि वो खुद को टेक-सेवी नहीं मानती। उन्होंने कहा, मैं जानती हूं कि तकनीक के साथ तालमेल जरूरी है लेकिन कई मामलों में मैं ओल्ड स्कूल हूं और मुझे ऐसे ही रहना भी है, क्योंकि मुझे यही पसंद है।

 फैंस के साथ सेल्फी में कभी नहीं रही दिक्कत

फैंस के साथ सेल्फी में कभी नहीं रही दिक्कत

दीपिका ने बताया कि कई बार फैंस उनके साथ सेल्फी लेते समय नर्वस होते हैं, जिसकी वजह से कुछ मजाकिया हरकतें हो जती हैं। जिसको यादकर वो बाद में भी हंसती रहती हैं। दीपिका ने कहा कि उनको फैंस के साथ सेल्फी लेने में कोई दिक्कत नहीं है। दीपिका ने कहा कि लोगों की बॉडी लैंग्वेज सेल्फी लेते वक्त अक्सर बदल जाती है, जो कई बार तस्वीर को बिगाड़ देता है। दीपिका ने कहा कि उन्हें परिवार और दोस्तों के साथ सेल्फी पसंद हैं।

पद्मावती बनकर खुश हैं दीपिका

पद्मावती बनकर खुश हैं दीपिका

दीपिका की हाल ही में हॉलीवुड फिल्म 'रिटर्न ऑफ जेंडर केज' रिलीज हुई है। इसमें एक्टर विन डीजल के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खासी पसंद आई है। इन दिनों दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग में बिजी हैं। 'गोलियों की रास लीला- रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' करने के बाद 'पद्मावती' दीपिका की संजय लीला भंसाली के साथ तीसरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+