Video-देखिये कैसे मुस्कुराते हुए इस लड़की ने कोबरा को कर लिया अपने काबू में
नई दिल्ली। आपने अक्सर डिस्कवरी चैनल पर देखा होगा कि विशेषज्ञ किस तरह से बड़े-बड़े सांपों को अपने हाथों से पकड़ लेते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी बेखौफ लड़की का वीडियो दिखायेंगे जो मुस्कुराते हुए सांप को अपने काबू में कर लेती है।
तकरीबन तीन मिनट के इस वीडियों में आप देख सकते हैं कि यह सांप काफी लंबा है और बहुत देर तक कोशिश करता लड़की के चंगुल से छूटने की। लेकिन जिस बखूबी और कुशलता से वह इस सांप को अपने काबू में करती है वह काबिले तारीफ है।
मिलिये ऐसे गांव से जहां मासूम बच्चों का खिलौना हैं जहरीले सांप
Posted by Anil Katiyar on Monday, January 11, 2016
हालांकि सांप कई बार लड़की को काटने की भी कोशिश करता है लेकिन काफी देर की जद्दोजहद के बाद आखिरकार सांप खुद को लड़की के सामने समर्पण कर देता है और यह लड़की उस सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाये पकड़ कर बाल्टी में बंद कर देती है।












Click it and Unblock the Notifications