अपने शारीरिक संबंधों को लाइव दिखाते हैं 2000 से ज्यादा भारतीय कपल, लाखों में कमाई
हाल ही में हैदराबाद में 33 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजानियर को अपनी बीवी के सेक्स क्लिप पोर्न साइट को बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद साइबर एक्सपर्ट का ध्यान इस पर है।
नई दिल्ली। ऐसा माना जाता है कि पोर्न इंडस्ट्री जितना यूरोप के मुल्कों में पनप रही है उसके मुकाबले भारत में इसका विस्तार नहीं है। इस बनी-बनाई राय से अलग साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो भारतीय कपल करीब 15 लाख रुपए हर महीनें लाइव सेक्स स्ट्रीमिंग से कमा रहे हैं।

डेली मेल की खबर के अनुसार, कम से कम 2000 लोग पोर्न साइट्स को कंटेंट उपलब्ध करा रहे है। इसमें स्ट्रीपिंग और सेक्सुल एक्ट शामिल हैं। ऐसे मामलों में कई दफा लड़की को पता भी नहीं होता है कि उसकी पति या ब्वॉयफ्रेंड के साथ संबंधों को पोर्न इंडस्ट्री को बेचा जा रहा है।
हाल ही हैदराबाद में सामने आया था मामला
हाल ही में हैदराबाद में 33 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजानियर को अपनी बीवी के सेक्स क्लिप पोर्न साइट को बेचने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। यह इंजीनियर अपने लैपटॉप के कैमरे से बीवी के साथ अपने संबंधों को कैद कर लेता था, इस बात की जानकारी बीवी को नहीं थी।
आईटी कंपनी में काम करने वाली उसकी बीवी को इस बात का पता तब चला जब उसके दोस्त ने उसे इस बारे में बताया। इस मामले के सामने आने के बाद साइबर एक्सपर्ट का ध्यान इस ओर गया है और उनका कहना है कि दो हजार से ज्यादा लोग इस तरह का कंटेट पोर्न साइट को पहुंचा रहे हैं और इससे कम से कम 15 लाख रुपए हर महीने उन्हें आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications