हॉट एंड सेक्सी बनना है तो नमक कम कीजिये..
लॉस एंजेलिस| अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि उनके हाथ-पैर तो काफी पतले हैं बस थोड़ा सा पेट निकल गया है जो कि उनके लुक को काफी खराब करता है। बढ़े पेट या तोंद से ग्रसित होना एक आम शिकायत है लेकिन लोग इस चीज से परेशान तो रहते हैं लेकिन इसका उचित इलाज नहीं करते हैं क्योंकि यह कोई बीमारी तो होती नहीं है।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि तोंद से बचा कैसे जा सकता है।
बस थोड़ी सी सावधानी से आप अपने शारीरिक गठन को फिर से पा सकते हैं। वैसे आपमें से काफी लोगों को पता नहीं होगा कि तोंद का निकलना कई बीमारियों को जन्म देना होता है,अमेरिका के वाशिंगटन में डाइजेस्टिव सेंटर की स्थापना करने वाले गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट रॉबिन चुटकन ने अपनी नई पुस्तक में कहा है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में तोंद निकलने की शिकायत अधिक होती है।
इसका मुख्य कारण यह है कि औरतों के आंत की लंबाई अधिक होती है। बड़ी आंत में पाए जाने वाले जीवाणु उन्हें फर्मेट करने की कोशिश करते हैं, जिसके कारण पेट में गैस बनती है और पेट फूल जाता है। लेकिन अगर नमक का सेवन कर दिया जाये तो इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है।
प्रतिदिन अपने भोजन में नमक की मात्रा घटाकर और पोटैशियम से भरपूर फाइबर युक्त भोजन का अधिकाधिक उपयोग कर हम तोंद के निकलने से बच सकते हैं। बवेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के अनुसार, चुटकन ने अपनी इस नई पुस्तक में बताया है कि महिलाओं एवं पुरुषों के पाचन तंत्र में कुछ मूल अंतर होते हैं।
आगे की खबर स्लाइडों में..

कम खायें
घुलनशील एवं अघुलनशील रेशेयुक्त भोजन की मिश्रित मात्रा का प्रयोग करना चुस्त-दुरुस्त एवं छरहरा रहने का सबसे अच्छा तरीका है। पेट के अत्यधिक भरे होने से बचें, क्योंकि इससे कब्ज होती है।

पानी पीजिये
पर्याप्त मात्रा में जल का सेवन करने से भोजन के रेशे अपना कार्य कहीं बेहतर तरीके से कर पाते हैं, और कब्ज की शिकायत को दूर रखते हैं।

चीन कम खायें
ऐसे खाद्य पदार्थो से दूर रहें जो पचने में मुश्किल हों, जैसे चीनी या वसायुक्त खाद्य पदार्थ।

पैकेटे वाले भोजन से दूर रहें
फ्लेवर्ड पेय पदार्थो, कम कार्बोहाइड्रेट वाले एवं चीनीरहित खाद्य पदार्थो को हमारा शरीर आसानी से नहीं पचा पाता।

खान फीका सेहत अच्छी
भोजन में नमक का अधिक प्रयोग करने से भी पेट फूल सकता है। एक दिन में अधिकतम 1500 मिलीग्राम नमक ही खाएं।












Click it and Unblock the Notifications