सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और देश भर में चुनावी अभियान व प्रचार-प्रसार शुरू हो चुके हैं। सभी पार्टियां अंधा-धुंध खर्च कर रही हैं, क्योंकि वो किसी भी हालत में वोट चाहती हैं। कांग्रेस का रोड शो हो या भाजपा की चार्य पर चर्चा और या फिर सपा की साईकिल रैली। राजनीतिक दलों के एक-एक कार्यक्रम पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च होते हैं।
चुनाव आयोग द्वारा लगाम कसे जाने के बाद भी राजनीतिक दलों का अंधा-धुंध खर्च जारी है। क्या आप ने कभी सोचा है कि भारतीय जनता पार्टी साल भर में कितना कमा लेती होगी, या फिर कांग्रेस पार्टी कितना खर्च करती होगी। सपा साल में कितना पैसा खर्च करती होगी... तो ऐसे तमाम सवालों के उत्तर आपको नीचे स्लाइडर में मिलेंगे। नीचे स्लाइडर में दिये गये आंकड़े चुनाव आयोग में पार्टियों द्वारा दिये गये शपथ पत्र पर आधारित हैं।
कुछ प्रमुख पार्टियों पर चर्चा करने से पहले हम आपको मोटा-मोटा ब्योरा देना चाहेंगे। अगर वित्तीय वर्ष 2011-12 की बात करें तो सबसे ज्यादा आमदनी और सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी भारतीय कांग्रेस पार्टी है। पार्टी ने 2011-12 में 380.63 करोड़ रुपए कमाये और Rs. 380.63 करोड़ खर्च किये। यही नहीं आप यह जानकर हैरान हो जायेंगे कि कांग्रेस पार्टी की 93 फीसदी आमदनी के स्रोत गोपनीय रखे गये हैं। यानी चुनाव आयोग में दिये गये हलफनामे में उसे पार्टी को दिये गये दान के रूप में दर्शाया गया है।
अब देखें अन्य पार्टियां-

कांग्रेस की कुल संपत्ति 512.96 करोड़ की
2011-12 में कुल संपत्ति 512.96 करोड़
आमदनी 380.63 करोड़
खर्च 380.63 करोड़
2010-11 में कुल संपत्ति 497.82 की थी।

भाजपा की कुल संपत्ति 414.25 करोड़ की
2011-12 में कुल संपत्ति 414.25 करोड़
आमदनी 380.63 करोड़
खर्च 380.63 करोड़
2010-11 में कुल संपत्ति 497.82 करोड़ रुपए की थी।

बसपा की कुल संपत्ति
2011-12 में कुल संपत्ति 397.35 करोड़
आमदनी 9.01 करोड़
खर्च 109.25 करोड़
2010-11 में कुल संपत्ति 423.40 करोड़

सीपीआई की कुल संपत्ति 8.66 करोड़ रुपए
2011-12 में सीपीआई की संपत्ति 8.66 करोड़
आमदनी 1.67 करोड़
खर्च 1.67 करोड़
2010-11 में पार्टी की संपत्ति 8.56 करोड़ की।

एनसीपी की कुल संपत्ति 12.92 करोड़
2011-12 में एनसीपी की कुल संपत्ति 12.92 करोड़
आमदनी 40.82 करोड़
खर्च 40.82करोड़
2010-11 में पार्टी की संपत्ति 12.32करोड़ रुपए।

सीपीआईएम की कुल संपत्ति 265.38 करोड़
2011-12 में आमदनी 103.84 करोड़
खर्च 103.84 करोड़ रुपए।
2010-11 में पार्टी की कुल संपत्ति 204.10 करोड़।

तृणमूल कांग्रेस की कुल संपत्ति 10.51 करोड़
2011-12 में आमदनी 10.56 करोड़
खर्च 10.56 करोड़
2010-11 में पार्टी की कुल संपत्ति 6.10 करोड़।

जदयू की कुल संपत्ति 8.41 करोड़
2011-12 में आमदनी 4.29 करोड़
खर्च 4.29 करोड़
2010-11 में संपत्ति 5.71 करोड़

सपा की कुल संपत्ति 212.86 करोड़
2011-12 में कुल आमदनी 52.87 करोड़ रुपए।
खर्च 52.87 करोड़ रुपए
2010-11 में पार्टी की कुल संपत्ति 182.85 करोड़ रुपए की।












Click it and Unblock the Notifications