1 GB Data Price: एक जीबी इंटरनेट की कीमत किन देशों में हैं भारत से कम और कहां है ज्यादा?

इंटरनेट डेटा के सस्ता होने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर आता है। जबकि कई विकसित और प्रभावशाली देशों में 1 जीबी डेटा की कीमत भारत से कहीं ज्यादा हैं।

1 GB Data Price: केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुसार भारत में 1 जीबी इंटरनेट डेटा की कीमत ₹10 से भी कम है। केंद्र सरकार का दावा है कि इंटरनेट के सस्ता होने की वजह से लोगों तक इसकी पहुंच आसान बन गई है। यह सुविधा देश के नागरिकों को 5G नेटवर्क लॉन्च होने के बाद मिलनी शुरू हुई है। जबकि स्विजरलैंड में 1 GB की कीमत ₹607.56 और कनाडा में ₹463.30 है।

इससे पहले देश में 1 जीबी डेटा की कीमत ₹300 के आसपास हुआ करती थी जोकि घटकर मात्र ₹10 पहुंच गयी है। आपको बता दें कि भारत में महीनेभर में प्रतिव्यक्ति औसत डेटा खपत 15 जीबी के आसपास है। यानी एक महीने में आप मात्र ₹150 में 5G स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

compare of price of 1 gb internet in india and other countries

भारत में आज इंटरनेट डेटा की कीमतें जरुर सस्ती हो गयी है लेकिन दुनिया के कई विकसित और प्रभावशाली देशों में आज भी इसकी कीमतें आसमान छू रही हैं। जबकि तीन देश ऐसे भी है जहां इंटरनेट भारत से भी सस्ता है। आइये आपको बताते हैं उन देशों और वहां इंटरनेट डेटा की कीमतों के बारे में।

भारत से सस्ता इन्टरनेट

इजराइल में 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसतन कीमत ₹3.2 है। यह कीमत फिलहाल दुनिया में सबसे कम है। भारत के मुकाबले भी इजराइल में कीमतें तीन गुना कम है। यहां मोबाइल डेटा इतना सस्ता इसलिए है क्योंकि इजराइल में लगभग पूरी आबादी तक स्मार्टफोन की पहुंच है, जिसके कारण मोबाइल डेटा की मांग बहुत ज्यादा है। इजराइल की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी सैलकॉम है।

इटली में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत ₹9 है। यह यूरोप के किसी भी देश के मुकाबले सबसे कम है। इटली में सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी टेलीकॉम इटालिया है।

फिजी में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत लगभग ₹9.3 है। गौरतलब है कि फिजी में पिछले कुछ सालों से इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत से महंगा इन्टरनेट

दक्षिण कोरिया में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत बहुत ज्यादा है। साल 2023 में दक्षिण कोरिया में यह ₹1034.6 है। जबकि साल 2018 में औसतन ₹1,232 हुआ करती थी। मोबाइल डेटा के मामले में दक्षिण कोरिया एशिया का सबसे महंगा देश है।

अमेरिका में 1 जीबी डेटा की कीमत फिलहाल ₹459.8 है। जबकि 2022 में भी अमेरिकी नागरिकों को इतनी ही कीमत चुकानी पड़ती थी। गौरतलब है कि साल 2018 में यह कीमतें ₹379.6 हुआ करती थी। यानी अमेरिका में 1 जीबी डेटा की कीमतें पहले की अपेक्षा बढ़ी हैं और फिलहाल कोई राहत नहीं है। अमेरिका में टॉप पांच टेलीकॉम कंपनियों का 1जीबी का डेटा प्लान लगभग ₹818 से ₹1,600 के बीच है।

स्टेटिस्टा की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक जापान में 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसतन कीमत ₹317.4 थी। जापान में यह कीमतें भारत के मुकाबले लगभग 32 गुना ज्यादा है। 2020 में जापान में एक जीबी डेटा के ₹244 चुकाने पड़ते थे। 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमतों की रैंकिंग में जापान को 233 देशों में से 137वां स्थान मिला है।

यूनाइटेड किंगडम में 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसतन कीमत ₹65.1 है। मोबाइल डेटा की कीमतों के मामले में यूके 59वें स्थान पर है। यहां 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत भारत से लगभग 6.5 गुना ज्यादा है। जबकि यूके में मार्च 2019 में 1 जीबी मोबाइल डेटा पर लगभग ₹549 खर्च करने पड़ते थे।

रूस में एक जीबी डेटा की कीमत ₹39.2 है। मध्य और पूर्वी यूरोप के क्षेत्रों में देखें तो रूस में इंटरनेट सबसे सस्ता है। रूस की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी मोबाइल टेलीसिस्टम्स (एमटीएस) है।

चीन में 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसतन कीमत ₹33.8 है। चीन में बीते एक दशक में इन कीमतों में बहुत भारी कटौती हुई है। साल 2014 में यह कीमत ₹1,519.7 थी। फिर साल 2017 में गिरकर ₹257.9 पहुंच गयी थी। भारत के मुकाबले चीन में 1 जीबी मोबाइल डेटा की कीमत लगभग 3.5 गुना ज्यादा है।

स्टेटिस्टा की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस में 1 जीबी मोबाइल डेटा की औसतन कीमत ₹18.8 थी। जबकि साल 2021 में यह ₹13.9 थी। भारत के मुकाबले यहां मोबाइल डेटा की कीमत दोगुनी है। इन्टरनेट की कीमतों के मामले में फ्रांस दुनिया में 7वें नंबर पर है। फ्रांस की टॉप टेलीकॉम कंपनी ऑरेंज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+