Captain America: ’कैप्टन अमेरिका’ को मिली पुर्तगाली हिरोइन, क्रिस इवांस ने की अल्बा से शादी

Captain America: दुनिया को बचाने के लिए थोर का हथौड़ा लेकर 'थानोस' से लड़ने वाले 'कैप्टन अमेरिका' जिसे रील लाइफ में प्यार तो हुआ लेकिन कभी शादी नहीं कर सके। वो अब रियल लाइफ में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हॉलीवुड के 'सेक्सिएस्ट मैन अलाइव' कहे जाने वाले अमेरिकी अभिनेता क्रिस इवांस ने खुद से 16 साल छोटी अल्बा बैपटिस्टा से शादी कर ली है।

'पेज सिक्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने 9 सिंतबर, 2023 को बोस्टन के मैसाचुसेट्स में एक निजी समारोह में शादी की है। इनकी वेडिंग सेरेमनी काफी प्राइवेट थी। दोनों ने फैमिली और फ्रेंड्स के सामने शादी के रीति-रिवाज निभाए। क्रिस इवांस 42 साल के हैं जबकि अल्बा 26 साल की हैं।

Chris Evans Wedding Captain America gets Portuguese heroine Chris Evans marries Alba

क्रिस इवांस का असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं। अभिनेता का असली नाम क्रिस्टोफर रॉबर्ट है। उन्होंने कैप्टन अमेरिका, एवेंजर्स, फैंटास्टिक फोर जैसी फिल्मों में सुपरहीरो का किरदार निभाया है। अब तक 48 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। जबकि अल्बा बैपटिस्टा एक पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं।

कौन हैं अल्बा बैपटिस्टा?

वैसे तो अल्बा बैपटिस्टा भी मनोरंजन जगत में कोई नया चेहरा नहीं हैं। 26 साल की अल्बा एक पुर्तगाली एक्ट्रेस हैं। वह स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, अंग्रेजी और अपनी मूल पुर्तगाली सहित पांच भाषाओं में पारंगत हैं। जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2014 में आई 'जार्डिन्स प्रोइबिडोस' सीरीज से की थी।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्में जैसे 'ए इम्पोस्टोरा', 'फिलहा दा लेई', में अपने बेहतरीन अभिनय के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी। साल 2020 से लेकर 2022 तक उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज 'वॉरियर नन' में काम किया। 'वॉरियर नन' में ही क्रिस और अल्बा ने पहली बार एक साथ काम किया था। कहते हैं कि इसी सीरीज के दौरान दोनों कलाकारों का प्यार परवान चढ़ा ।

'वॉरियर नन' की सफलता के बाद साल 2022 में नाटकीय कॉमेडी 'मिसेज हैरिस गोज़ टू पेरिस' के माध्यम से अपनी खास पहचान बनाने वाली अल्बा अभिनय के अलावा धर्मार्थ के कार्य भी करती हैं। साल 2018 में उन्होंने शैक्षिक पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपना पूरा समय कंबोडिया के एक अनाथालय को समर्पित किया था।

कैसे क्रिस और अल्बा आए एक-दूसरे के करीब?

अल्बा बैपटिस्टा और क्रिस इवांस कैसे साथ आएं? यह एक ऐसी कहानी है, जिसके बारे में हम सभी जानना चाहते हैं। बड़ी बात ये है कि इतने बड़े स्टार ने कैसे मीडिया की नजरों से इतना छिप-छिपाकर अपने प्यार को बचाकर रखा था।

दरअसल 2018 से सिंगल एक्टर क्रिस इवांस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो सैटल होने के लिए किसी पार्टनर को खोज रहे हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात अल्बा से हुई। कथित तौर पर दोनों ने नवंबर 2022 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। वहीं न्यू ईयर ईव पर दोनों ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया था।

उनके रोमांस की अफवाह पहली बार नवंबर 2022 में उड़ी थी। जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर में एक साथ घूमते हुए देखा गया था। इसी साल जनवरी में, क्रिस और अल्बा ने इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे एक-दूसरे को 'बेबी' और 'बेब' कहकर प्रैंक करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उनका कुत्ता डोजर भी नजर आया इसके बाद फरवरी में वैलेंटाइन डे पर क्रिस ने अपनी और अल्बा की एक फोटो-वीडियो सीरीज शेयर की थी।

'अल्बा को भीड़भाड़ से दूर रहना पसंद है'

वेबसाइट में छपी एक खबर के मुताबिक जब पूछा गया कि जब वह सेट पर नहीं होती हैं तो वह अपना समय कैसे बिताना पसंद करती हैं। इस पर, अल्बा बैपटिस्टा ने खुलासा किया था कि किसी भी प्रकार की बाहरी गतिविधि से दूर जैसे लंबी पैदल यात्रा, बाइक की सवारी, या रोलरब्लैडिंग और समुद्र तट पर जाना पसंद करती हूं, ढेर सारे भोजन के साथ।

क्रिस इवांस को है कुत्तों से प्यार

जुलाई, 2022 में 'जूम टीवी इंटरटेनमेंट' में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक हॉलीवुड स्टार क्रिस इवांस ने इस बात का खुलासा किया था कि वह किसी ऐसे व्यक्ति को डेट नहीं करेंगे, जो कुत्तों से प्यार नहीं करता है। क्योंकि, क्रिस के पास डोजर नाम का एक कुत्ता है। उन्होंने कहा कि मुझे यह सुनिश्चित करना होगा कि जिस व्यक्ति में मैं रुचि रखता हूं वह कुत्तों से प्यार करता हो।

शादी में कौन खास लोग थे मौजूद?

'पेज सिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, वेडिंग सेरेमनी में दूल्हे क्रिस इवांस की साइड से मार्वल सुपरहीरो फिल्म के कई को-स्टार्स भी शामिल हुए थे। साथ ही रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस हेम्सवर्थ और जेरेमी रेन्नर शरीक हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+