भारत में महिलाओं के लिए क्या हैं बिजनेस आइडिया
नयी दिल्ली। भारत में महिलाओं के साथ आमतौर पर समाज की शांत, सहयोगी साझीदार के रूप व्यवहार किया जाता है। अब एक नए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है कि बिजनेस में उतरने वाली महिलाओं के लिए बारत जैसे मुल्क में बेहत र वातावरण हैं। हलांकि हमारे देश में आमतौर पर महिलाओं के सामने यह समस्या आती है कि वे अपने घर और परिवार का ख्याल रखे या कामकाज कर कमाई करें।
नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये रहे जरूरी टिप्स
अक्सर इसी चक्कर में महिलाएं अपने करियर को नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन अब उन महिलाओं को हताश-निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि थोड़ी सी समझदारी दिखाकर आप ऐसे कई ऑप्शन तलाश सकते हैं जो आपको पैसे कमाने का मौका देने के साथ-साथ आपको इंडीपेंडेंट बनाते हैं। इन महिलाओं के लिए पेश है ये खास लेख जो उन्हें ऐसे ही कुछ विकल्पों से रुबरु करवाते हैं जिनके जरिए वो अपना बिजनेस खड़ा कर सकती हैं...

कुकिंग वीडियो
अगर आप एक से एक बेहतरीन रेसेपीज़ जानती हैं, तो आज ही एक कैमरा खरीदें और कल से ही भोजन बनाने की रेसिपीज़ वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड करना शुरू करें। इससे आगे चलकर बहुत ज्यादा आय हो सकती है।

फ्रीलांसिंग राइटिंग
अगर आपको पढञने लिखने का शौक हैं तो उसे बाहर निकालें। इसके लिए जरूरी नहीं किसी दफ्तर में आठ घंटे की नौकरी करने के बाद ही विचारों को पंख दिए जाएं। आप किसी मैग्जीन, अखबार के लिए घर बैठकर आर्टिकल लिख सकती हैं।

ट्रांसलेशन
अगर आप किन्हीं दो भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं, तो ट्रांसलेशन यानि अनुवाद का काम शुरू कर सकती हैं। इंटरनेट पर आसानी से ट्रांसलेशन के प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

प्रोजेक्ट मेकर/हेल्पर
बच्चों के स्कूलों में आये दिन प्रोजेक्ट बनवाये जाते हैं, आप प्रोजेक्ट बनाकर बच्चों को दे सकती हैं या उनकी मदद करने का भी पैसा चार्ज कर सकती हैं।

ट्यूशन
आप चाहें तो घर पर ही शाम के वक्त ट्यूशन क्लासेस दे सकती हैं। आस-पास के बच्चे आपसे जरूर पढ़ने आयेंगे।

कुकिंग क्लास
अगर आप अच्छा भोजन पकाना जानती हैं, और आपको एक से बढ़कर एक डिश बनाना आती हैं, तो घर पर ही कुकिंग क्लासेस शुरू कर सकती हैं।

वेब डिजाइनिंग
अगर आपको वेब डिजाइनिंग आती है, तो घर बैठे अपनी सेवा जरूरतमंद कंपनियों को दे सकती हैं।

एंटीक आइटम सेलिंग
अगर आप साज सज्जा से जुड़े एंटीक आइटम बनाना जानती हैं, तो आज ही बनाना शुरू कर दें। रही बात बेचने की तो स्नैपडील जैसी कंपनियां आपके प्रॉडक्ट बेचने को तैयार खड़ी हैं।

हॉबी क्लासेस
आपको पेंटिंग करने, गिटार बजाने जैसी कोई भी हॉबी रही है तो आप दूसरों को सिखाकर अपने लिए रोजगार की राह बनाने के साथ अच्छी कमाई भी कर सकती हैं।

बर्थडे प्लानर
आप अपने आस-पास की कालोनी के उन बच्चों की बर्थडे पार्टी में बर्थडे प्लानर का काम कर सकती हैं, जिनके माता-पिता के पास समय नहीं है। यह काम वेडिंग प्लानर के जैसा ही होता है।

मेकअप एंड ब्यूटी
आज के दौर में मेकअप एंड ब्यूटिशियन को महिलाओं ने सबसे ज्यादा रोजगार के तौर पर अपनाया है। शुरुआत एक छोटे से ब्यूटी पार्लर से की जा सकती है। भविष्य में आप बिजनेस को आगे भी बढ़ा सकती हैं।

ऑनलाइन सर्वे जॉब
बदलते समय के साथ ऑनलाइन सर्वे जॉब में लोगों की डिमांड पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गई है। ऐसे में आप ऑनलाइन सर्वे में थोड़ा समय देकर घर बैठे अच्छी इनकम कर सकती हैं।

क्राफ्ट आइटम सेलिंग
अगर आप साज-सज्जा से जुड़ी चीजों को बनाने में माहिर हैं तो क्राफ्ट आइटम का बिजनेस अच्छा ऑप्शन है। फिर अपनी क्रिएटिविटी को बाहर लाने में सोचना कैसा, संभावनाओं से भरा संसार आपके इंतजार में है।

बुटिक
आप घर पर अपना बुटिक खोलकर अच्छी कमाई कर सकती हैं। जरुरत हैं थोड़ी धैर्य और कड़ी मेहनत की। अपनी डिजाइनिंग स्कील के बल पर आप अच्छा कमा सकती हैं।

फिटनेस सेंटर
आज के दौर में लोग अपने हेल्थ को लेकर सजग हो गए हैं। ऐसे में जिम और फिटनेस सेंटर का दौर बढ़ गया हैं। आप चाहे तो कम बजट में अपना फिटनेस सेंटर खोलकर कमाई कर सकती हैं।

डे केयर
महिलाएं अपने घर पर या किसी भी छोटी सी जगह पर डे केयर की शुरुआत कर सकती हैं। ये एक अच्छा बिजनेस साबित होगा। जहां आपको कम इनवेंटमेंट में अपना बिजनेस शुरु करने में मदद मिलेगी।

पेंटिंग
अगर आपके हाथों में हुनर है, तो एक से एक बेहतरीन पेंटिंग बनाकर आप स्नैपडील जैसी वेबसाइटों के माध्यम से बेचना शुरू कर सकती हैं।

इंटीरियर डिजाइनिंग
अगर आपको घर को सजाने-संवारने का शौक है तो आप इंटीरियर डिजाइनिंग का काम शुरु कर सकती हैं।

रेस्टूरेंट
अगर आप अपना बिजनेस शुरु करना चाहती है और खाने-पीने की चीजों के बारे में आपको थोड़ा भी आइडिया है तो आप अपना रेस्टूरेंट शुरु कर सकती हैं।

टिफिन सर्विस
आप में अगर अच्छा खाना बनाने का हुनर है, तो आप आज ही टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं। आज 10 डिब्बे से की गई शुरुआत कल एक बड़ी कंपनी बन सकती है।

इंश्योरेंस एजेंट
आप अगर अच्छी मार्केटिंग करना जानती हैं, तो किसी भी बीमा कंपनी की इंश्योरेंस एजेंट बन सकती हैं।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications