PICS: विरोध का नया चेहरा, क्या है यह 'बर्न ISIS फ्लैग चैलेंज'

बेंगलौर। इराक और सीरिया में कहर मचाने वाले आईएसआईएस आतंकी संगठन के विरोध में आम लोग भी मुखर होते दिख रहे हैं। नरसंहार को अंजाम देने वाले इस संगठन विरोध के लिए नया तरीका निकाला गया है। कुछ ही समय पहले सोशल साइट्स पर छाया और दुनिया भर में चर्चित हुए 'आइस बकेट चैलेंज' की तर्ज पर आईएस के खिलाफ 'बर्न आईएसआईएस फ्लैग चैलेंज' की शुरुआत की गई है। इस चैलेंज के तहत लोग आईएसआईएस का झंडा जला रहे हैं और अपनी तस्वीर या वीडियो सोशल साइट्स पर पोस्ट रहे हैं। ऐसा करने के साथ दूसरों से भी ऐसा ही करने को कहा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले लेबनान की राजधानी बेरुत में आईएसआईएस का झंडा जलाकर चैलेंज शुरू किया गया। उसके बाद फिर वाशिंगटन और लंदन में भी इसी चैलेंज के तहत आईएसआईएस के झंडे जलाए जा रहे हैं। ये चैलेंज यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर काफी वायरल हो रहा है।

स्लाइडर में देखिए, आईएस के विरोध में लोगों की आवाज बनी 'बर्न आईएसआईएस फ्लैग चैलेंज' की कुछ तस्वीरें।

बर्न आईएसआईएस फ्लैग चैलेंज

'आइस बकेट चैलेंज' की तर्ज पर 'बर्न ISIS फ्लैग चैलेंज' का शुरू हुआ है। इस चैलेंज के तहत मुस्लिम समुदाय और दुनिया के कई देशों के लोग आईएसआईएस के झंडों को जलाकर अपना विरोध जता रहे हैं।

लेबनान से हुई इस चैलेंज की शुरुआत

लेबनान से लेकर अमेरिका तक में बहुत सारे लोग आईएसआईएस के झंडों को जलाने की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर ये तस्वीरें और विडियो देखे जा सकते हैं।

सिर कलम के वीडियो के बाद हुआ शरू

लोगों का यह गुस्सा आईएस द्वारा दो अमेरिकी पत्रकारों का सिर कलम कर देने के बाद और भी भड़क गया है।#BurnISISFlagChallenge के जरिए यह साफ दिख रहा है।

24 घंटे के भीतर जलाना होगा फ्लैग

इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं। ट्वटिर पर लोग #BurnISISFlagChallenge के जरिए चैलेंज स्वीकार कर रहे हैं। शर्त यह है कि उन्हें आतंकी संगठन का झंडा 24 घंटे के भीतर जलाना होगा।

लेबनान के छात्रों ने किया शुरु

इस आंदोलन की शुरुआत लेबनान के कुछ छात्रों ने की थी, जो पिछले महीने अपने एक सैनिक का सर कलम होने के कारण गुस्से में थे। उन्होंने ट्विटर पर #BurnISISFlagChallenge और #BurnISIS हैशटैग्स इस्तेमाल करने शुरू किए और इसे फैलाने में अहम भूमिका अदा की।

आईएसआईएस को बताया गलत

सुन्नी मुस्लिमों की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था मानी जाने वाली मिस्र की अल अजहर के प्रमुख शेख अहमद अल तय्यब ने इस्लामिक स्टेट के जिहादियों को अपराधी बताया है।

फूट रहा है लोगों का गुस्सा

ट्विटर और अन्य सोशल साइट पर आईएसआईएस के फ्लैग को जलाते हुए फोटो पोस्ट कर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आईएसआईएस के विरोध में किया जा रहा यह चैलेंज काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+