Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bollywood: कम उम्र हीरोइनों से बूढ़े हीरो कर रहे रोमांस, बॉलीवुड में नए चेहरों की कमी क्यों?

Bollywood: अमेजॉन प्राइम पर रिलीज हुई 'टीकू वेड्स शेरू' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को 28 साल छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस करता हुआ दिखाया गया है। फिलहाल नवाज़ुद्दीन 49 साल के हैं और उनके साथ फिल्म में 21 साल की अवनीत कौर हैं। फिल्म की प्रमोशन के दौरान नवाजुद्दीन से इस सन्दर्भ में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब आप उम्र के अंतर के बारे में बात करते हैं, तो इससे क्या फर्क पड़ता है। क्या आपको लगता है कि मैं बूढ़ा दिखता हूं?

हालांकि, अधेढ़ उम्र के अभिनेताओं और यंग अभिनेत्रियों की जोड़ी वाली फिल्मों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। कई फिल्मों में तो हीरो की उम्र 50 पार हो चुकी थी जबकि हीरोइन की उम्र 25 साल से कम थी। दरअसल, 90 के दशक के अभिनेता आज भी फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम रहे हैं। जबकि उस दौर की अधिकतर अभिनेत्रियां फिल्मों से कई साल पहले ब्रेक ले चुकी हैं।

Bollywood Older heroes romance with younger heroines why the lack of new faces

सलमान खान

भाई जान के नाम से मशहूर सलमान खान को कौन नहीं जानता। 90 के दशक से अब तक फिल्मों में रोमांस कर रहे सलमान खान की उम्र 57 वर्ष है। अभी हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान और पूजा हेगड़े को एक-दूसरे से प्यार करते हुए दिखाया गया है। फिल्म की रिलीज के समय सलमान की उम्र 57 वर्ष और पूजा की उम्र 32 वर्ष थी। यानी उम्र में 25 साल का अंतर।

फिल्म 'राधे' जब रिलीज हुई थी उस समय सलमान खान 55 वर्ष के थे। जबकि दिशा पटानी 28 वर्ष की थी। तब यह उम्र का अंतर 27 वर्ष था। फिल्म 'भारत' में भी यही हुआ। फिल्म की रिलीज के समय सलमान खान 56 साल के थे और दिशा पाटनी 29 साल की थी। 'दबंग 3' के समय भी सलमान की उम्र 53 साल थी और सोनाक्षी सिन्हा की उम्र केवल 32 साल थी। यानी कि उम्र में 21 साल का अंतर।

शाहरुख खान

किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान के लिए महिलाओं में दीवानगी रही है। जब बांहों को फैलाकर शाहरुख डॉयलोग बोलते थे तो लड़कियां उनपर फिदा हो जाती थीं। वहीं उम्र के हिसाब से बात करें तो शाहरुख भी अधेड़ हीरो की लिस्ट में शुमार हैं। शाहरुख खान और आलिया भट्ट को फिल्म 'डियर जिंदगी' में एक दूसरे से प्यार करते हुए दिखाया गया था। साल 2016 में फिल्म के रिलीज के समय शाहरुख खान की उम्र तो 50 साल थी लेकिन आलिया भट्ट की उम्र तो उस समय केवल 23 साल थी। दोनों की उम्र में अंतर 27 साल का था।

शाहरुख खान की 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'फैन' में भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म के रिलीज के समय उनकी उम्र 52 साल थी और वहीं अनुष्का शर्मा की उम्र 30 साल थी। इससे पहले 2013 में जब 'चेन्नई एक्सप्रेस' रिलीज हुई, जिसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक दूसरे के साथ रोमांस करता हुआ दिखाया गया था। उस समय शाहरुख खान की उम्र 47 साल थी और दीपिका पादुकोण की उम्र 27 साल थी, यानी की उम्र में 20 साल का अंतर।

अजय देवगन

2019 में रिलीज हुई 'दे दे प्यार दे' फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने एक साथ अभिनय किया था। फिल्म में अजय देवगन को रकुल के प्यार में डूबे हुए दिखाया गया था। फिल्म की रिलीज के समय अजय देवगन की उम्र 50 वर्ष थी और वहीं रकुल की उम्र 28 वर्ष थी। यानी उस समय दोनों की उम्र में अंतर लगभग 22 वर्ष का था।

जबकि एक साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रनवे 34' में अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था। फिल्म के रिलीज के समय वह अक्षय देवगन से 22 साल छोटी थी। फिल्म के रिलीज के समय अजय देवगन तो 53 साल के थे और वहीं आकांक्षा 31 साल की थी। फिल्म 'गोलमाल अगेन' में भी अजय देवगन को परिणीति चोपड़ा से प्यार करते हुए दिखाया गया है जबकि परिणीति अजय से 20 साल छोटी हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के एक दम फिट और अपनी कॉमेडी, एक्शन से धमाल मचाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार भी इस लिस्ट में हैं। फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार की जोड़ीदार के रूप में 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को दिखाया गया था। 2022 में जब फिल्म रिलीज हुई तब अक्षय कुमार की उम्र 56 वर्ष थी और मानुषी चिल्लर की उम्र केवल 24 वर्ष थी। उस समय दोनों लोगों के बीच की उम्र का अंतर लगभग 32 साल था।

2020 की फिल्म 'लक्ष्मी' में अक्षय कुमार की प्रेमिका का किरदार निभाने वाली कियारा आडवाणी उनसे 25 साल छोटी थी। फिल्म की रिलीज के समय अक्षय कुमार 52 साल के थे और कियारा आडवाणी केवल 27 साल की। 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'बच्चन पांडे' में भी कृति सेनन ने अक्षय कुमार के साथ रोल किया, भले ही कृति अक्षय से 23 साल छोटी है। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 4' में भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

आमिर खान

आमिर खान और अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड फिल्म पीके में एक साथ काम किया था। फिल्म की रिलीज के समय आमिर खान 49 वर्ष के थे, जबकि अनुष्का शर्मा 26 वर्ष की थीं। इसका मतलब यह है कि पीके फिल्म में आमिर खान और अनुष्का शर्मा के बीच उम्र का अंतर 23 साल था, मतलब कि जब अनुष्का का जन्म हुआ तब आमिर 23 साल के हो चुके थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+