बेहद अटपटे हैं इन बॉलीवुड सितारों के बच्चों के नाम, सुनकर आप भी कहेंगे ये क्या रख दिया

कई बॉलीवुड सितारों ने अपने बच्चो के नाम ऐसे रखे हैं, जो आपने शायद ही पहले सुने हों। कुछ ऐसे ही बॉलीवुड सितारों के बच्चों के नाम हम आपको बता रहे हैं जो काफी अलग हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड सितारे क्या करते हैं, कहां जाते हैं, क्या पहनते हैं, इन सब पर उनके प्रशंसक निगाह रखते हैं और इस बारे में जानना भी चाहते हैं। ना सिर्फ बॉलीवुड के सितारे बल्कि उनके बच्चों के बारे में भी लोग जानने को उत्सुक रहते हैं। खासतौर से सितारों के बच्चों के नामों में प्रशंसकों की दिलचस्पी रहती है लेकिन कुछ नाम ऐसे होते हैं कि समझ में आना ही मुश्किल होता है कि ये नाम है क्या। कई बॉलीवुड सितारों के बच्चों के नाम भी ऐसे हैं, जो आपने शायद ही पहले सुने हों।

इन बॉलीवुड सितारों के बच्चों के नाम सुनकर तो कोई भी चौंक जाए

काजोल की बेटी नायसा

काजोल की बेटी नायसा

कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बच्चों के नाम हम आपको बता रहे हैं जो काफी अलग हैं। अजय देवगन और काजोल की एक बेटी है और एक बेटा। बेटे का नाम युग है तो उनकी बेटी नाम नायसा है।

अरशद वारसी के बच्चों का नाम सबसे अलग

अरशद वारसी के बच्चों का नाम सबसे अलग

मुन्नाभाई एमबीबीएस के सर्किट यानि अरशद वारसी के बच्चों का नाम तो समझने के लिए भी माथा खपाना पड़ेगा. उनकी बेटी का नाम जेने जो और बेटे का नाम जेके जिदान है।

मीरा की बेटी मिशा

मीरा की बेटी मिशा

दो साल पहले शादी रचाने वाले शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी का नाम मिशा है।

अर्जुन की बेटिंयां, महीका और मायरा

अर्जुन की बेटिंयां, महीका और मायरा

अर्जुन रामपाल की बेटियों का नाम महीका और मायरा हैं। मायरा आपने सुना होगा लेकिन महीका यकीनन आपके लिए नया ही होगा।

शिल्पा का बेटा विआन

शिल्पा का बेटा विआन

बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बेटे का नाम विआन है।

आमिर की बेटी इरा

आमिर की बेटी इरा

लीक से हटकर फिल्में करने वाले आमिर खान की बेटी का नाम भी थोड़ा अलग ही है। उनकी बेटी का नाम इरा है।

फरहान की बेटी शाक्या

फरहान की बेटी शाक्या

फरहान अख्तर की एक बेटी का नाम अकीरा तो एक का नाम शाक्या है।

सोनू निगम के बेटे हैं निवान

सोनू निगम के बेटे हैं निवान

हाल ही में अजान को लेकर किए गए ट्वीट के बाद विवादों से घिरे सोनू निगम के बेटे का नाम निवान है।

माधुरी के दो बेटे हैं

माधुरी के दो बेटे हैं

लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं। एक बेटे का नाम अरिन और दूसरे का रयान है।

सिजार भी नाम होता है!

सिजार भी नाम होता है!

फराह खान के तीन बच्चे हैं। बेटियों का नाम अन्या और दिवा है। वहीं बेटे का नाम सिजार है।

अरबाज-मलाइका के बेटे

अरबाज-मलाइका के बेटे

अरबाज खान और मलाइका अरोरा के दो बेटे हैं उनके एक बेटे का नाम है अरहान खान।

आयशा के बेटे मिकाइल

आयशा के बेटे मिकाइल

सपा नेता अबू आजमी की बहू आयशा टाकिया के बेटे का नाम मिकाइल है।

करिश्मा के बेटे का नाम किआन

करिश्मा के बेटे का नाम किआन

पति संजय कपूर से अलग हो चुकीं करिश्मा की बेटी का नाम समायरा है तो बेटे का नाम किआन है।

रानी मुखर्जी की बेटी

रानी मुखर्जी की बेटी

आदित्य चोपड़ा से शादी करने वाली रानी मुखर्जी की बेटी का नाम अदिरा है।

रवीना की बेटी राशा

रवीना की बेटी राशा

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी का नाम राशा है।

शाहरुख के छोटे बेटे

शाहरुख के छोटे बेटे

शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं। उनके छोटे बेटे का नाम अबराम है। अबराम को अकसर शाहरुख के साथ ही देखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+