Birthday Special: जब छोटे नरेंद्र ने पकड़ लिया था मगरमच्छ का बच्चा, मां से पड़ी थी डांट
नई दिल्ली। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, देश की सत्ता पर राज करने वाले पीएम मोदी की हर बात निराली हैं, मोदी के वैसे तो बचपन के बहुत सारे ऐसे किस्से हैं, जिनसे ये साबित होता है कि वो शुरू से निडर और साहसी थे, लेकिन जब वो पीएम की कुर्सी पर बैठे थे तो उनके बचपन का एक किस्सा काफी मशहूर हुआ था, जो उनके बड़े भाई सोमाभाई मोदी ने मीडिया से शेयर किया था।
Recommended Video

जब छोटे नरेंद्र ने पकड़ लिया था मगरमच्छ का बच्चा...
उन्होंने कहा था कि एक बार उनके छोटे भाई नरेंद्र ने बचपन में अपने गांव की झील 'शर्मिष्ठा' में मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया था, जिस उम्र में बच्चे गिल्ली-डंडे से खेलते हैं, उस उम्र में अगर कोई बच्चा मगर को पकड़ ले तो उसके लिए आप केवल एक ही शब्द प्रयोग कर सकते हैं और वो है 'वीर'।

मां ने पहले डांटा फिर समझाया
लेकिन नरेंद्र जब उस मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ कर अपनी मां हीराबा के पास गए तो उनकी मां ने पहले तो उन पर गुस्सा किया लेकि बाद में समझाते हुए उनसे कहा कि इसे वापस छोड़कर आओ, बच्चे को कोई यदि मां से अलग कर दे तो दोनों को ही परेशानी होती है, मां की ये बात नरेंद्र मोदी को समझ आ गई और वो उस मगरमच्छ के बच्चे को वापस सरोवर में छोड़ आए।

बचपन से ही निडर थे मोदी
ये बातें साबित करती हैं कि नरेंद्र मोदी बचपन से बहादुर, होशियार और अपनी मां का कहना मानने वाले बच्चे थे और शायद इन्हीं कारणों के कारण आज वो देश के सशक्त प्रधानमंत्री , कुशल राजनेता और भारत माता के आज्ञाकारी पुत्र हैं।

खास ढंग से मनाया जाएगा पीएम का जन्मदिन
आपको बता दें कि इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पीएम का जन्मदिन मनाने के लिए खास तैयारी की है। पीएम के जन्मदिन से पहले ही पार्टी ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया है जो 14 से 20 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है, इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली एम्स मे झाड़ू लगाकर और मरीजों को फल बांटने से की थी। इसको लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रदर्शनी लगाई गई है, जहां पर पीएम मोदी की उपलब्धियों का उल्लेख देखता है।












Click it and Unblock the Notifications