जब राजीव को देख कर लजा गई थीं सोनिया, देखें उनकी शादी का वीडियो

नई दिल्ली। आज देश के छठे दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी और दामाद रॉवर्ट वाड्रा ने राजीव गांधी की समाधिस्थल वीरभूमि पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

राजीव देश के उन नेताओं में शामिल हैं...

राजीव देश के उन नेताओं में शामिल हैं...

राजीव देश के उन नेताओं में शामिल हैं, जो दिल से सोचते थे, पायलट बनकर आसमां में उड़ने वाले राजीव ने कभी ने नहीं सोचा था कि एक दिन उन्हें राजनीति की जमीनी बिसात पर खुद को साबित करने के लिए इस तरह जान गंवाना पड़ेगा। लेकिन आज उनके जन्मदिन पर उनके जीवन के उन पहलुओं के बारे में बात करते हैं जो कि किसी और को तो नहीं लेकिन सोनिया गांधी और उनके बच्चों को जरूर आज भी खुश कर जाते होंगे।

सोनिया गांधी और राजीव की खूबसूरत मोहब्बत

सोनिया गांधी और राजीव की खूबसूरत मोहब्बत

जिक्र करते हैैं सोनिया गांधी और राजीव की खूबसूरत मोहब्बत का, अगर इस प्रेमकहानी को राजनीतिक नजर से ना देखा जाये तो इस लवस्टोरी में प्यार के हर वो रंग है जो जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि इस स्टोरी के बारे में काफी कम जानकारी सार्वजनिक मंच पर मौजूद है लेकिन कुछ वक्त पहले You tube पर एसोसिएटेड प्रेस के आर्काइव का श्वेत-श्याम वीडियो अपलोड किया गया था जिसमें साउंड तो नहीं था लेकिन यह वीडियो राजीव-सोनिया की शादी के खूबसूरत लम्हों को बयान करता है।

राजीव की उम्र 23 साल और सोनिया की उम्र 21 साल

इस वीडियो में राजीव गांधी और सोनिया गांधी दुल्हा-दुल्हन के रूप में हैं और बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों को पहले वैदिक रीति-रिवाज से फिर रजिस्टर्ड मैरज करते दिखाया गया था। यह वीडियो 1968 का था , जिस वक्त राजीव गांधी की उम्र 23 साल और सोनिया गांधी की उम्र 21 साल रही होगी।

मुलाकात कैंब्रिज में

मुलाकात कैंब्रिज में

इंडियन परिधान में सजी सोनिया गांधी पूरी तरह से भारतीय दुल्हन लग रही हैं तो वहीं राजीव गांधी किसी प्रिंस से कम नहीं लग रहे हैं। यह शादी इंदिरा गांधी के नई दिल्ली स्थित 1, सफदरगंज रोड आवास के बगीचे में हुई थी। इस शादी के वीडियो मे राजनीति के कई पुराने दिग्गज दिखायी दे रहे हैं। गौरतलब है कि सोनिया और राजीव गांधी की मुलाकात कैंब्रिज में हुई थी। राजीव गांधी की वर्ष 1991 में हत्या कर दी गई थी।

 'नीदर अ हॉक नॉर अ डव'

'नीदर अ हॉक नॉर अ डव'

यही नहीं पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी ने अपनी किताब 'नीदर अ हॉक नॉर अ डव' में भी सोनिया और राजीव की हसीन मोहब्बत का जिक्र किया है। किताब में खसूरी ने लिखा था कि जब हैदराबाद हाउस की मीटिंग में मैंने सोनिया को नटवरसिंह के साथ देखा था तो वो मुझे कुछ सीरयस लगीं जिसकी वजह से मैंने जानबूझकर राजीव गांधी का जिक्र किया था।

जब लजाते हुए बोलीं सोनिया.. हैंडसम थें राजीव इसलिए तो की थी शादी

जब लजाते हुए बोलीं सोनिया.. हैंडसम थें राजीव इसलिए तो की थी शादी

कसूरी ने लिखा था कि मैंने उस समय कहा था कि मैंने पहली बार राजीव गांधी को कैंब्रिज में देखा था तब मैंने लोगों से पूछा कि यह खूबसूरत युवक कौन हैं तो जवाब मिला था यह प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के नाती राजीव हैं,जिस पर सोनिया मुस्कुराते हुए कहा था कि वो हैंडसम थे इसलिए तो मैंने उनसे शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+