Nitish Kumar CM: कब-कब नीतीश बाबू बने मुख्यमंत्री और कब-कब बदला पाला?
Nitish Kumar CM: 'जाना था हमसे दूर, बहाने बना लिये... अब तुमने कितनी दूर, ठिकाने बना लिये' साल 1958 में आई फिल्म अदालत का ये गाना आज की तारीख में बिहार की राजनीति पर बिल्कुल फिट बैठता है।
बिहार में नीतीश कुमार ने फिर एक बार किसी से दूर जाकर नए ठिकाने बना लिए हैं। कभी एनडीए तो कभी यूपीए और कभी फिर एनडीए, और हर बार एक नया बहाना, तकरीबन 19 सालों से लगातार पाला बदल रहे हैं।

बतौर मुख्यमंत्री उनका सबसे छोटा कार्यकाल 7 दिनों का रहा। 9 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर एक नजर डालते हैं।
नीतीश कुमार के नौ कार्यकाल
● (3 मार्च 2000 - 10 मार्च 2000): नीतीश कुमार ने सीएम पद की पहली बार शपथ मार्च, 2000 में ली थी, लेकिन तब नीतीश कुमार केवल 7 दिनों के लिए ही इस पद पर रह सके थे। शपथ लेने के बाद जब विधानसभा में बहुमत साबित करने की बारी आई तब वह इसमें नाकाम रहे और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था।
● (24 नवंबर 2005 - 25 नवंबर 2010): दूसरी बार नीतीश कुमार एनडीए के साथ गठबंधन करके पूर्ण बहुमत से विधानसभा पहुंचे थे। नवंबर, 2005 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस बार नीतीश कुमार ने पाँच साल का अपना कार्यकाल पूरा किया।
● (26 नवंबर 2010 - 19 मई 2014): तीसरी बार नीतीश कुमार ने नवंबर, 2010 में एनडीए के साथ ही गठबंधन में रहकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन, साल 2013 में नीतीश ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और अकेले ही सरकार चलाने लगे, लेकिन साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू की बुरी हार हुई। तब पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने सीएम पद छोड़ दिया और जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया।
● (22 फरवरी 2015-19 नवंबर 2015): जीतनराम मांझी तकरीबन एक साल तक मुख्यमंत्री पद पर रहे और काफी राजनीतिक ड्रामा के बाद नीतीश कुमार ने फरवरी, 2015 में जीतनराम मांझी को हटाकर चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
● (20 नवंबर 2015-26 जुलाई 2017): साल 2015 में नीतीश ने सबको चौंकाते हुए आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन बनाया। इसका फायदा मिला और जेडीयू-आरजेडी के गठबंधन ने मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और नवंबर 2015 में नीतीश कुमार ने पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
● (27 जुलाई 2017 - 15 नवंबर 2020): काँग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन जुलाई, 2017 तक ही चला। नीतीश कुमार ने फिर पाला बदला और 17 साल पुराने सहयोगी एनडीए के साथ मिलकर जुलाई 2017 में छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
● (16 नवंबर 2020 - 9 अगस्त 2022): साल 2020 का विधानसभा चुनाव जेडीयू ने एनडीए के साथ मिलकर लड़ा और नवंबर 2020 में सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली।
● (10 अगस्त, 2022- 28 अगस्त 2022): इसके बाद अगस्त, 2022 आते-आते नीतीश कुमार ने फिर से एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी व महागठबंधन के साथ हाथ मिला लिया। ऐसे में नीतीश कुमार ने आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
● (28 अगस्त, 2022 से... जारी): नीतीश कुमार ने इस गठबंधन के साथ डेढ़ साल पूरे होने से पहले ही पलटी मार दी और फिर से महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए के साथ चले आए। इसी तरह 28 जनवरी 2024 को नौवीं बार उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार ने कब-कब बदला पाला
साल 1974 में छात्र राजनीति के जरिए पॉलिटिक्स में आए नीतीश कुमार अब तक अपने राजनीतिक करियर में पांच बार पाला बदल चुके हैं।
● पहली बार नीतीश कुमार ने साल 1994 में पाला बदला था, तब वे जनता दल का हिस्सा थे। जनता दल से निकलने के बाद नीतीश ने 1994 में जॉर्ज फर्नांडीस, ललन सिंह के साथ मिलकर समता पार्टी बनाई और 1995 का विधानसभा चुनाव वामदलों के साथ मिलकर लड़ा।
● इसके बाद साल 1996 में नीतीश कुमार वामदलों का साथ छोड़कर एनडीए के साथ चले गये, परंतु जब 2013 में जब एनडीए ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का चेहरा आगे किया तो नीतीश उनसे अलग हो गए।
● साल 2015 में नीतीश कुमार ने महागठबंधन (कांग्रेस, आरजेडी, लेफ्ट व अन्य) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। इसके बाद जब 2017 में लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव (तत्कालीन उपमुख्यमंत्री) का नाम IRCTC घोटाले में आया तो नीतीश कुमार ने तीसरी बार पलटी मारी। साल 2017 में फिर से वो एनडीए के साथ चले गए।
● चौथी बार साल 2022 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर पाला बदला और महागठबंधन के साथ आ गए।
● इसके बाद यह पांचवीं बार है जब नीतीश कुमार ने इंडी अलायंस (महागठबंधन) का साथ छोड़कर एक बार फिर एनडीए के साथ जुड़ गए हैं।
-
किस जाति से हैं रजत शर्मा के दामाद MJ Sudarshan? साउथ इंडियन रस्म से क्यों हुई बेटी की शादी? फैमिली बैकग्राउंड -
'मैं उसकी दूसरी पत्नी बन गई', 79 साल की फेमस एक्ट्रेस को प्यार में मिला धोखा, अधूरी मोहब्बत ने तोड़कर रख दिया -
Harsha Richhariya:'हमदर्दी के बहाने लव जिहाद की कोशिश', महाकुंभ की साध्वी ने उठाए धर्मगुरुओं पर सवाल, मचा बवाल -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Assam Elections 2026: 'CM की पत्नी के पास 3 देशों के पासपोर्ट', कौन हैं मिसेज सरमा? कांग्रेस ने लगाए आरोप -
कौन हैं केरल CM विजयन की बेटी वीणा? जिन्होंने मुस्लिम मंत्री मोहम्मद रियास से की शादी, क्यों उठा ये मुद्दा? -
Bengaluru Gold Silver Rate Today: सोना धड़ाम, चांदी में भी मंदी, क्या है बेंगलुरु में ताजा भाव? -
US-Iran War: 37 दिनों की जंग में ईरानियों का निकला तेल! 1KG आटा हुआ 1,93,000 रियाल, भारतीय रुपये में कितने का? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना 3500 रु गिरा, चांदी भी लुढ़की, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
RCB vs CSK Playing XI: आज के हाई-वोल्टेज एक्शन में होगी धोनी की एंट्री? मैच से पहले प्लेइंग-11 पर आ गया अपडेट -
Assam Elections 2026: 'उसकी मां तो बीफ खाती है'. कौन है कुंकी चौधरी, जिस पर CM सरमा ने लगाए गंभीर आरोप? -
Sankashti Chaturthi 2026 Moonrise Time: नोट करें अपने शहर में चंद्रोदय का समय












Click it and Unblock the Notifications