Bigg Boss 12: दीपिका कक्कड़ झेल चुकी हैं Love Jihad का दंश, शादी के लिए अपनाया था इस्लाम
मुंबई। 'बिग बॉस 12' का खिताब एक बार फिर से टीवी की संस्कारी बहू के सिर पर सजा है और इस बार इस बहू का नाम है दीपिका कक्कड़, जिनकी जीत में उनके लोकप्रिय शो 'ससुराल सिमर का' का बहुत बड़ा हाथ रहा है, इस शो के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाली सिमर उर्फ दीपिका कक्कड़ ने रियलिटी शो बिगबॉस 12 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दीपिका के लिए लोगों ने झोली भर-भरकर वोट किए और उसका नतीजा आज आपके सामने हैं।

कलर्स के मशहूर शो ' ससुराल सिमर का' से मिली पहचान
खूबसूरत मुस्कान और मोहक छवि की मालकिन दीपिका उर्फ सिमर एक मॉडल रह चुकी हैं, मॉडलिंग की दुनिया से ही इन्होंने टीवी पर एक्टिंग की ओर रूख किया, इन्हें पहचान मिली कलर्स के मशहूर शो ' ससुराल सिमर का' से, ये शो भी हिट हुआ और दीपिका भी। आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) का जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ है, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से अपने स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

'नीर भरे तेरे नैना देवी'
हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि दीपिका कक्कड़ ने अपने टीवी एक्टिंग के सफर की शुरुआत साल 2010 में 'नीर भरे तेरे नैना देवी' से की थी, दीपिका मशहूर निर्माता-निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में भी नजर आ चुकी है, हालांकि फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था लेकिन फिर भी दीपिका उसमें अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहीं थीं। दीपिका कक्कड़ साल 2015 में फिट महिला अभिनेत्री के लिए जी गोल्ड पुरस्कार भी जीत चुकी हैं, वहीं, साल 2016 में मुख्य भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में भी उन्होंने 'जी गोल्ड पुरस्कार' जीता था।

दीपिका की शादी को लोगों ने 'लव जिहाद' नाम दिया था
हालांकि दीपिका ने जहां अपने अभिनय के दम से कई अवार्ड अपने नाम किए हैं, वहीं उन्हें अपने प्रेम की वजह से आलोचनाओं का शिकार भी होना भी पड़ा था क्योंकि इन्होंने एक मु्स्लिम लड़के से प्रेम विवाह किया है और शादी करने से पहले इन्होंने इस्लाम धर्म अपनाया है।
दीपिका ने इस्लाम धर्म को अपनाया
आपको बता दें कि दीपिका ने इसी साल फरवरी में अपने शो 'ससुराल सिमर का' के ऑनस्क्रीन पति प्रेम (शोएब इब्राहिम) से शादी रचाई है, दोनों के प्रेम की जर्नी शो के सेट से शुरू हुई और दो साल की लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन शादी करने से पहले दीपिका ने इस्लाम धर्म को अपनाया और वो दीपिका से फैजा बन गईं। जिसके बाद वो कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गई थीं, लोगों ने इनकी शादी को 'लव-जिहाद' कहकर नापाक बता दिया था।

दीपिका के पति पर लगा था जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप
आपको बता दें कि दोनों की शादी शोएब के पैतृक गांव में इस्लामिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई थी, कट्टपंथी संगठनों ने शोएब पर दीपिका को बहला फुसलाकर जबरन उसका धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया था, आपको बता दें शादी के कार्ड पर भी शोएब के साथ दीपिका का नाम फैजा ही लिखा था लेकिन दीपिका-शोएब को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा और वो अपनी दुनिया में ही मगन रहे।
धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हैं दीपिका
मालूम हो कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) की दो छोटी बहनें भी हैं और दीपिका कक्कड़ को पानीपुरी (गोलगप्पे) बहुत पसंद है, वो बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन हैं, दीपिका टीवी रियालटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 8' में भी भाग ले चुकी हैं।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications