अलविदा 2017: इन बड़े आतंकी हमलों से दहल उठा पूरा विश्व
नई दिल्ली। साल 2017 खत्म होने जा रहा है। इस साल हमने कई कामियाबी हासिल की, नए कृतिमान बनाए, नया इतिहास रहा, लेकिन इस साल कुछ ऐसी भी घटनाएं हुई, जिसने लोगों में खौफ फैला दिया, हंसती-खेलती जिंदगियों को तबाह कर दिया। चंद आतंकियों ने हजारों लोगों को मौत दे दी। आकंड़ों के मुताबिक साल 2017 में दुनियाभर में छोटे-बड़े 1087 हमले हुए। इन आतंकी हमलों में दुनियाभर के 7437 लोगों की मौतें हो गई, जबकि हजारों लोग घायल हो गए। वहीं ग्लोबल टेररिज़्म रिपोर्ट 2017 के मुताबिक भारत आतंकवाद से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 मुल्कों में शुमार है। साल खत्म होने से पहले हम एक बार फिर ने उन आतंकी हमलों को याद कर रहे हैं और इन हमलों में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं,जो इन आतंकियों के नापाक इरादों के शिकार बन गए।

बार्सिलोना के सिटी सेंटर में आतंकी हमला
इस साल स्पेन लगातार आतंकियों के निशाने पर रहा। स्पेन के बार्सिलोना के सिटी सेंटर में हुए हमले और कैम्ब्रिल्स हमले में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस साल आतंकियों ने लोगों में खौफ पैदा करने के लिए नया तरीका अपनाया। भीड़ को रौंदना आतंकवादियों का न्यू टेरर ट्रेंड बन गया। स्पेन में हुए हमले में भी आतंकी ने इसी तरीके को अपनाया।

लंदन में आतंकी हमला
इसी साल जून में लंदन में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें तीन आतंकवादियों ने लंदन ब्रिज पर लोगों पर वैन दौड़ा दी और कई लोगों पर चाकू से गोंद दिया। आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इससे पहले मार्च ने आतंकी ने ब्रिटेन में संसद भावन के सामने हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मैनचेस्टर धमाका
ब्रिटेन के मैनचेस्टर शहर में 23 मई को बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 लोग घायल हो गए थे। इस हमले ने पूरे ब्रिटेन को हिला कर रखा दिया। इसी साल मार्च में ब्रिटेन की संसद के बाहर आतंकी हमला हुआ था, जिसमें हमलावर ने आंधाधुन फायरिंग करते हुए लोगों को अपनी कार से रौंद दिया था।

अमरनाथ यात्रा हमला
इस साल आतंकियों ने भारत में श्रद्धालुओं को भी निशाना बनाया। जम्मू कश्मीर में हिन्दू तीर्थ गुफ़ा अमरनाथ की श्रावण यात्रा को जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर पर 10 जुलाई 2017 को आतंकवादियों ने हमला किया था। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले को अंजाम दिया। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई थी। भारत का आरोप है कि इस आक्रमण में लश्कर ए तैयबा का आतंकी इस्माइल मुख्य आरोपी है।

अमेरिका के मैनहटन में आतंकी हमला
अमेरिका के मैनहटन में 1 नवंबर को एक आतंकी हमले में 8 लोगों की मौत हो गई। 8 लोगों को मारने के बाद आतंकियों ने दक्षिण टेक्सास के एक चर्च में गोलीबारी की और 27 लोगों की जान ले ली। अमेरिका के टेक्सास में चर्च के अंदर हुई गोलीबारी में27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

अमेरिका के लास वेगास में आतंकी हमला
अमेरिका के लास वेगास शहर में एक संगीत समारोह में गोलीबारी में 58 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इसे आधुनिक अमेरिकी इतिहास में यह गोलीबारी की अब तक की सबसे घातक घटना बताई गई। आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली हैहमले को एक 64 साल के हमलावर ने अंजाम दिया।

तुर्की के इस्तांबुल में आतंकी हमला
इससे पहले 2017 के पहले दिन नए साल पर 1 जनवरी को तुर्की के इस्तांबुल में एक आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप के घायल हो गए थे। आतंकी सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने क्लब में घुसते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी।

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास के पास आतंकी हमला हुआ था, जिसमें करीब 150 लोगों की मौत हो गई थी। इस ह म ले में क रीब 300 लोग घायल हो गए थे, हालांकि भारतीय दूतावास के किसी भी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा था।

मिस्त्र में आतंकी हमले में 230 लोगों की मौत
मिस्र के बिर अल अब्देल शहर की मस्जिद में नमाज के दौरान आतंकियों ने मस्जिद में दाखिल होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई।इस हमले में 230 लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications