Video- इस वीडियो को देखकर टॉम क्रूज, जेम्स बांड का एक्शन भूल जाएंगे
जान बचाने के लिए ऐसी दौड़ आपने शायद ही कहीं देखी होगी, दर्जनों सांपों के बीच दौड़ लगाते इस लिजर्ड की कोशिश के आप भी कायल हो जाएंगे
लखनऊ। आपने कई रोमांचक फिल्में और वीडियों देखे होंगे, जिसमें हीरो तमाम दुश्मनों को मारता हुआ उनसे पीछा छुड़ाता है। डिस्कवरी और एनजीसी पर भी कई ऐसे वीडियों देखे होगे जिसमें शेर अपने शिकार का पीछा करता है, लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाएंगे जो इन सारे वीडियों का शेर साबित होगा।

सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को अभी तक 13 मिलियन यानि 1.3 करोड़ लोग देख चुके हैं, यही नहीं 584068 लोगों की फेसबुक वाल पर साझा किया गया है। यही नहीं इस वीडियो को देखकर लाखों लोगों के तो मुह खुले रह गए।
इस वीडियो में एक वाइल्ड लीजर्ड यानि गिरगिट एक नहीं दर्जनों सांपों से अपनी जान बचाने के लिए ऐसी दौड़ लगाता है कि टॉम क्रूज और जेम्स बॉड की तमाम फिल्मी स्टंट इसके आगे फेल हैं।
यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटें खड़े हो जाएगा और आप अपनी पलके झपकाना भी भूल जाएंगे। 2.20 मिनट के इस रोमांचक वीडियों को अगर आपने नहीं देखा है तो जरूर देखिए और हां इस बात का ध्यान रखिए अगर आप कमजोर दिल वाले हैं तो इस वीडियो का ना देखें।












Click it and Unblock the Notifications