Beauty Tips: बेदाग त्वचा के लिए इस्तेमाल करें हल्दी-चीनी का स्क्रब, जानें तैयार करने की विधि
नई दिल्ली, 22 मई। आपने बचपन में दादी-नानी से उन नुस्खों के बारे में तो सुना ही होगा कि त्वचा को सुंदर बनाए रखने के लिए किस तरह से वो हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हम ऐसा ही नुस्खा बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा से दाग-धब्बों को हटाकर इसे खूबसूरत बनाने में मदद करेगा।

अगर अपनी त्वचा से काले धब्बों को मिटाना चाहते हैं तो यह सबसे बेस्ट उपाय है। हम आपको कुछ ऐसी सामग्री बताने जा रहे हैं जो इस स्क्रब को बनाने में काम आ सकती है।
सामग्री
इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज है अच्छी पुरानी हल्दी। इसके साथ ही एक छोटे कप में चीनी ले लीजिए। इसमें मिलाने के लिए 1/4 कप नारियल का तेल निकाल लें। एक चम्मच गुलाब जल ले लें। इसमें एक चम्मच मलाई या फिर क्रीम मिलाएं।
बनाने की विधि
इस सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डाल लें और इसका अच्छे से मिश्रण बना लें। मिश्रण बनाते समय ये ध्यान रखें कि चीनी को सबसे बाद में डालें ताकि यह पूरी तरह से गल न जाएं। इस मिश्रण को सप्ताह में तीन बार लगाएं। आप पाएंगे कि आपकी त्वचा में गजब का निखार आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications