Arab Astronaut: सुल्तान अल नेयादी बने अरब के यूरी गागारिन

Arab Astronaut: सुल्तान अल नेयादी, पूरे अरब के लिए वही मायने रखते हैं जो दुनिया के लिए यूरी गागारिन। तत्कालीन सोवियत संघ के यूरी विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री थे, जिन्होंने 12 अप्रैल 1961 को अंतरिक्ष की यात्रा की थी। अल नेयादी अरब के पहले अंतरिक्ष यात्री हैं, जिनके लिए पूरा यूएई दीवाना बना हुआ है। 18 सितंबर को वह छह महीने की अंतरिक्ष यात्रा के बाद घर यानी अरब की धरती पर लौटे तो उनके स्वागत में पूरा यूएई उमड़ पड़ा।

अंतरिक्ष से पृथ्वी तक अपनी सफल यात्रा के बाद 18 सितंबर को अबूधाबी पहुंचने पर संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी का उनकी मातृभूमि में एक अनोखे ढंग से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सुल्तान अल नेयादी की वापसी को यूएई के लिए राष्ट्रीय गौरव का क्षण बताया। संयुक्त अरब अमीरात के अंतरिक्ष यात्री की विजयी घर वापसी का गवाह बनने के लिए राष्ट्रपति के साथ उपराष्ट्रपति, प्रधान मंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी शामिल हुए। उनकी वापसी के सम्मान में, अल फुर्सन एरोबेटिक टीम ने उनकी उड़ान के उतरने के बाद हवाई अड्डे पर फ्लाईपास्ट किया।

Arab Astronaut: Sultan Al Neyadi becomes the Yuri Gagarin of Arabia

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर छह महीने तक चलने वाला सबसे लंबे अंतरिक्ष मिशन में पहली बार कोई अरब का व्यक्ति स्पेसवॉक पूरा करके वतन लौटा है। यूएई ने नेयादी को ''अंतरिक्ष के सुल्तान'' का सम्मान दिया है। दुबई में रेजीडेंसी और विदेशी मामलों के महानिदेशालय जीडीआरएफए ने मोहम्मद बिन राशिद अंतरिक्ष केंद्र के सहयोग से अल नेयादी की विजयी वापसी को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारक टिकट का अनावरण किया।

अल नेयादी, नासा स्पेसएक्स क्रू-6 के तीन अन्य साथियों के साथ, 4 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के समयानुसार सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर अमेरिका में फ्लोरिडा के जैक्सनविले के तट पर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान एंडेवर में आईएसएस से नीचे उतरे थे। उसके बाद उन्हें वहीं अमेरिका में ही पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण साथ समायोजन बिठाने के लिए दो सप्ताह के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन, में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर में रखा गया था।

अल ऐन के रहने वाले 42 वर्षीय अमीराती अंतरिक्ष यात्री नेयादी को एक नायक की तरह सम्मान देने और स्वागत की व्यवस्था की गई । वह लगभग एक वर्ष से अधिक समय के बाद घर लौट रहे थे। वह छह महीने तों आईएसएस पर रहे, बाकी समय में वह प्रशिक्षण के लिए भी घर से दूर ही रहे।

अपनी भव्य घर वापसी से पहले, अल नेयादी ने यूएई के नेताओं अपने परिवार के लोगों और दोस्तो को अपने मिशन की सफलता की जानकारी दी और सहयोग के लिए सबको धन्यवाद भी दिया। उन्होंने15 सितंबर, 2023 को दिए अपने संदेश में कहा था- इस बार हम अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटने के बाद पृथ्वी से आपका स्वागत करते हैं। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। अंतरिक्ष में जाना और आईएसएस पर छह महीने बिताना, और पृथ्वी पर हमारी वापसी पर, निकट और दूर के लोगों के अविश्वसनीय स्वागत और जुड़ाव से मैं खुशी से अभिभूत हूं।

उन्होंने आगे कहा- "हमारा मिशन पूरा हो गया है, फिर भी यह इस क्षेत्र में हमारे द्वारा किए जाने वाले योगदान की श्रृंखला की शुरुआत भर है। इस मिशन की सफलता में भूमिका निभाने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। छह बच्चों के पिता की पृथ्वी पर ऐतिहासिक वापसी के बाद ह्यूस्टन में उनके पिता, पत्नी और भाई सहित उनके परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया था ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+