सुंदर दिखना है तो ठीक से खाना खाएं

1.त्वचा को ताजा और पोषित बनाए रखने के लिए उसमें नमी बनाए रखना रोजाना की शारीरिक देखभाल का हिस्सा होना चाहिए। पैरों और हाथों को नजरअंदाज न करें।
2. जवां और कांतिमय रूप के लिए सप्ताह में दो बार शरीर की मृत त्वचा को हटाना बेहद जरूरी है। इसके लिए घर पर ही जई, शहद और चीनी के दानों को मिलाकर लेप बनाकर लगाया जा सकता है।
3. ताजे फलों, नारियल पानी, रुचिरा और बादाम से परिपूर्ण संतुलित आहार लें। अन्य सेहतमंद भोज्य पदार्थ भी लें।
4.त्वचा को नमी पहुंचाने के लिए घर में बनाए गए लेप लगाएं। पपीते के गूदे और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं और चेहरे पर 15 मिनट उससे मसाज करें। उसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications