जब अब्दुल कलाम ने ली थी खालिदा जिया की क्लास
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति एपेजी अब्दुल कलाम से हुई अपनी मुलाकात हमेशा याद रहेगी। अपने 2007 के भारत दौरे के दौरान वह कलाम से मिलने के लिए गई राष्ट्रपति भवन में। मुलाकात के लिए 15 मिनट का वक्त तय था। उनके साथ उनकी टोली के कुछ सदस्य भी थे।

कलाम साहब ने जिया से मिलने के साथ ही शुरू कर दिया अपना पावर पाइंट प्रेजेंटेशन। उसमें वह शिक्षा और विज्ञान के महत्व पर खालिदा जिया को ज्ञान देने लगे।
कौन रोके कलाम को
कलाम साहब का पावर पाइंट प्रेजेंटेशन करीब 65 मिनट तक जारी रहा। राष्ट्रपति जब बोल रहे हों तो किसी को उन्हें यह बताने की भी हिम्मत नहीं थी कि आपकी मीटिंग तो मात्र 15 मिनट के लिए है।
बहरहाल, कलाम साहब ने जब अपना पावर पाइंट प्रेजेंटेशन खत्म किया तब तक खालिदा जिया के बाद के बहुत से कार्यक्रम गडबड़ा चुके थे।
उन्हें राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद फिक्की भवन में देश के प्रमुख उद्योगपतियों से मिलना था। पर विलंब के चलते उस कार्यक्रम को रदद् करना पड़ा। हालांकि तब कुछ लोगों ने कहा था कि अच्छा ही हुआ कि खालिदा फिक्की भवन नहीं आई क्योंकि तमाम प्रमुख उद्योगपति और पत्रकार बिरादरी उनकी क्लास लेने के लिए तैयार थे। इसकी वजह यह थी कि खालिदा सरकार टाटा समूह को अपने देश में निवेश की इजाजत नहीं रही थी। उसका तर्क था कि टाटा समूह के बांग्लादेश में निवेश करने से वहां की कंपनियां बर्बाद हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications