इशारों- इशारों में अमित शाह ने स्वीकारा 'योगी का दम'

आगामी 2017 विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लगभग सभी दलों की निगाहें भाजपा के सीएम कैंडीडेट के नाम के खुलासे पर टिकी हुई हैं। क्योंकि माना जा रहा है कि पहले स्वामी प्रसाद मौर्या और फिर आर के चौधरी जैसे वरिष्ठ नेताओं के बसपा से पलायन करने के बाद मायावती के हाथ से चुनाव कहीं न कहीं फिसल चुका है।

Amid chants for CM name, Amit Shah says Yogi Adityanath’s name energises UP

ऐसे में गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के नाम को लेकर यूपी का एक बड़ा हिस्सा एक होता दिख रहा है। बस्ती में आयोजित भाजपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आदित्यनाथ के नाम से यूपी के लोगों में गजब की ताकत आ जाती है।

कौन कितने पानी में?

विपक्षी दलों के मुताबिक समाजवादी पार्टी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं की वजह से जनता का मोहभंग हो चुका है। यदि कांग्रेस की बात की जाए तो लोकसभा चुनावों में करारी शिकस्त झेलने के कारण पीके मैजिक के ज्यादा कारगर न हो पाने की कयास लगाई जा रही है। लेकिन राजनीति के विश्लेषकों का मानना है कि इस बार सूबे में मुकाबला सपा बनाम भाजपा होने वाला है। क्योंकि युवाओं के बीच सीएम अखिलेश की अच्छी लोकप्रियता है। लेकिन एक बड़े वर्ग में कामकाज को लेकर नाराजगी भी व्याप्त है।

सबसे ज्यादा हाई लाईट हैं 'योगी आदित्यनाथ'

अब यदि जातिगत राजनीति की तो बसपा से स्वामी प्रसाद के निकलने के बाद पार्टी से दलित वोट बैंक जिसके दम पर मायावती खुद को एकदम अलग बताती रही हैं, उस पर खासा असर पड़ा है। जबकि भाजपा इलाहाबाद की फूलपुर सीट से सांसद केशव प्रसाद मौर्या को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर पहले ही राजनीति कर चुकी है। अब भाजपा के सामने सवर्ण वोटों को जुटाने का लक्ष्य है जिस पर तरह-तरह के आंकलन किए जाते रहे हैं।

वरूण गांधी हो या राजनाथ सिंह

वो चाहे वरूण गांधी को लेकर हो या फिर राजनाथ सिंह के नाम को उछालकर। पर, सोशल मीडिया की बात हो या फिर भाजपा के विविध सम्मेलनों में बुलंद होने वाले नाम की....योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा हाईलाईट हैं। कुछ लोगों ने वन इंडिया से बातचीत के दौरान योगी के बारे में क्या कहा आईये जानते हैं-

जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के इतर लोगों ने सभी विकल्पों को अस्वीकार कर दिया था उसी तर्ज पर यदि योगी जी को सीएम कैंडीडेट घोषित कर दिया जाता है तो हम वोट भाजपा को ही करेंगे।

विनय मौर्या

योगी जी के इतर अन्य कोई भी नेता हो स्वीकार नहीं होगा। सिर्फ और सिर्फ योगी।

शिवेंद्र सिंह चौहान

भले ही तमाम अफवाहें फैलाई जाती हों कि योगी जी धर्म देखकर व्यवहार करते हैं लेकिन ये सरासर गलत है। वे हमारे बारे में भी सोचते हैं। मैं तो खुद गोरखपुर का निवासी हूं लेकिन मेरे साथ कभी दुर्व्यवहार नहीं हुआ। निजी मन से चाहता हूं कि योगी जी को भारतीय जनता पार्टी सीएम कैंडीडेट घोषित करे।

मोहम्मद इमरान

लोगों ने कहा 'योगी नहीं तो वोट नहीं'

तो ये थी लोगों की राय। लेकिन सियासी छोर से जो सुगबुगाहट उभर कर आ रही है उसमें कहीं न कहीं यह तर्क दिया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ यदि सीएम बन जाते हैं तो वे भाजपा पर हावी हो जाएंगे। लेकिन इस तर्क को कई लोगों ने ठुकराया है। बीते कल बस्ती में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया।

अमित शाह की नजर में योगी में है दम

जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने खुद ब खुद योगी आदित्यनाथ के मजबूत नाम को यूपी के मद्देनजर जोश से लबरेज माना। उन्होंने कहा आदित्यनाथ के नाम के साथ यूपी के लोगों में जबरदस्त जोश आ जाता है। बहरहाल इसे भाजपा की ओर से एक इशारा माना जा रहा है। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग अपने स्टेटस में ये भी लगातार पोस्ट कर रहा है कि यदि योगी नहीं तो वोट नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+