महिलाओं को यहां नहीं है कार तक चलाने की इजाजत

नई दिल्ली। दुनिया में जो जगह हमने घूमी नहीं है वहां के बारे में हमारे मन में कई सारे सवाल होते हैं।

Saudi Arab

खासतौर से जब वहां से कोई हमारा रिश्तेदार आता है तो हम उसके सामने सवालों की झड़ी लगाकर बैठ जाते हैं ताकि हमारे सवालों की उत्सुकता शांत हो सके।

इस दुनिया में ऐसी ही एक जगह है सऊदी अरब। जरूर आपके आस पास का वहां कोई रहता होगा। तो आईए जानते हैं वहां की कुछ अनोखी बातें जिन्हें पढ़कर आप दूसरो को जरूर बताना चाहेंगे।

इस शहर में होती है रोज 100 ऊंटों की नीलामी

इस शहर में होती है रोज 100 ऊंटों की नीलामी

सऊदी की राजधानी रियाद में हर दिन 100 ऊंटों की नीलामी होती हैं। बता दें कि सऊदी अरब में काम करने वाले कामगारों की संख्या 84.12 लाख है। यहां करीब 80 फीसदी लोग बाहरी देशों से आकर काम करते हैं। ज्यादातर काम करने वाले लोग तेल और गैस सेक्टर में काम करते हैं।

सबसे ज्यादा तेल का भंडार

सबसे ज्यादा तेल का भंडार

सऊदी में दुनिया का सबसे ज्यादा तेल का भंडार है। यहां स्थित घावर को तेल का सबसे बड़ा इलाका माना जाता है। साथ ही यह माना जाता है कि यहां 75 डॉलर प्रति बैरल तेल मिलता है। यह भी कहा जाता है कि ओलपिंक साइज के स्वीमिंग पुल में करीब 660,253.09 गैलन तेल डाला जा सकता है।

रूस के बाद सऊदी अरब का नंबर

रूस के बाद सऊदी अरब का नंबर

सैन्यशक्ति के मामले में अमेरिका, चीन और रूस के बाद सऊदी अरब का नंबर आता है। साल 2013 में सऊदी अरब का सेना पर खर्च 67 अरब डॉलर हो गया था। वर्ष 2012 की तुलना में यह 14 फीसदी बढ़ाया गया है। सेना पर खर्च करने के मामले में सऊदी दुनिया भर में चौथे स्थान पर है।

रेगिस्तान ही रेगिस्तान

रेगिस्तान ही रेगिस्तान

रेगिस्तान के मामले में सऊदी 13वें नंबर पर है। यहां के रेगिस्तान का आकार 8,30,000 स्‍क्वायर मील क्षेत्रफल है।

 सबसे बड़ा टॉवर

सबसे बड़ा टॉवर

सऊदी में दुनिया का सबसे बड़ा किंगडम टॉवर बन रहा है जिसके साल 2018 तक बनकर तैयार हो जाने की बात कही जा रही है। 1 किलोमीटर लंबे किगंडम टावर को बनाने में 1.23 अरब डॉलर का खर्चा आएगा।

महिलाओं को नहीं है ये इजाजत

महिलाओं को नहीं है ये इजाजत

सऊदी में महिलाओं को ड्राइविंग करने की इजाजत नहीं है। महिलाओं को कार चलाने के लिए लाइसेंस जारी नहीं किए जाते हैं। यहां 54.4% फीसदी महिलाएं , 20.8 फीसदी पुरूष साक्षर नहीं हैं।

 बांग्लादेश की तुलना में 14.5 फीसदी बड़ा

बांग्लादेश की तुलना में 14.5 फीसदी बड़ा

सऊदी की 25 फीसदी आबादी 14 साल की है। साथ ही आधी से ज्यादा आबादी 24 साल से कम उम्र की है। सऊदी अपनी जीडीपी का 3.7 फीसदी हेल्‍थ सेक्टर पर खर्च करता है।

सऊदी का क्षेत्रफल बांग्लादेश की तुलना में 14.5 फीसदी बड़ा है लेकिन बांग्लादेश की जनसंख्या सऊदी अरब की तुलना में 6 गुना अ‌धिक है। अरब अभी 6 आर्थिक शहरों का निर्माण कर रहा है।

ये है जीडीपी का राज

ये है जीडीपी का राज

वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक करीब 30 लाख दूसरे देशों से हज करने सऊदी अरब के मक्का पहुंचे। सऊदी अरब का पेट्रोलियम क्षेत्र जीडीपी में 45 फीसदी का योगदान करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+