आलिया ने बताया वो किस्सा,जब मजबूर हो उन्हें खुले में ही करना पड़ा पेशाब

शूटिंग के दौरान खुले में करना पड़ा था पेशाब: आलिया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है। कभी एक्टिंग, कभी सामान्य ज्ञान तो कभी निजी बातों को लेकर वो सुर्खियों में रहती हैं। 'उड़ता पंजाब' और उसके बाद 'डियर जिंदगी' में उनकी एक्टिंग के लिए खूब तारीफें हुई हैं। अब एक इंटरव्यू में अपने एक शूटिंग के दौरान के अनुभव बताते हुए उन्होंने कहा है कि उन्हें भी खुले में पेशाब करना पड़ा है।

alia bhatt

हाइवे की शूटिंग के दौरान नहीं मिला टॉयलेट

हाइवे की शूटिंग के दौरान नहीं मिला टॉयलेट

आलिया भट्ट के नाम पर कई शानदार फिल्में हैं। इन्हीं में एक 'हाइवे' भी है। हाइवे में आलिया की एक्टिंग की खूब तारीफें हुईं लेकिन इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग जगंलों में रहन के चलते कलाकारों को कई परेशानियां भी उठानी पड़ीं। आलिया ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार खुले में पेशाब करना पड़ा।

नहीं था कोई सार्वजनिक शौचालय

नहीं था कोई सार्वजनिक शौचालय

आलिया ने कहा कि हाइवे की शूटिंग के दौरान कई दफा ऐसा हुआ कि शूटिंग की लोकेशन शहर से दूर होती थी और आसपास कोई टॉयलेट नहीं होता था, ऐसे में मजबूरी में खुले में ही जाना पड़ता था।

गाना भी गाएंगी आलिया!

गाना भी गाएंगी आलिया!

आलिया भट्ट को गाने का भी शौक है। हाल में ही एक इवेंट के दौरान आलिया ने कहा था कि वो म्यूजिक एलबम के बारे में सोच रही हैं लेकिन ये सिर्फ शौकिया ही होगा। क्योंकि अभी मैं सिर्फ ऐक्टिंग पर ही ध्यान देना चाहती हूं। उन्होंने खुद को गाने के लिए फिट नहीं बताया लेकिन एलबम रिलीज करने की बात को खारिज भी नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+