Akshaya Tritiya: 'अक्षय तृतीया' पर अपनों को भेजें ये मैसेज, कभी खत्म नहीं होगा प्यार

नई दिल्ली। 'अक्षय तृतीया' को आखा तीज भी कहते हैं, हिंदु धर्म के अनुयायियों के अलावा जैन धर्म के लोगों के लिए यह एक पवित्र दिन है, यह मौका शादी और गहनों को खरीदने के लिए सबसे शुभ माना गया है तो कई लोग इस दिन मकान खरीदने जैसे कुछ और शुभ काम को भी करना पसंद करते हैं, दरअसल अक्षय शब्‍द संस्‍कृत भाषा का शब्‍द है और इसका मतलब होता है कभी खत्‍म न होने वाला या जिसका कभी क्षय न हो, माना जाता है कि यह दिन लोगों की जिंदगी में गुडलक और सफलता लेकर आता है और इस दिन खरीदी गई कोई भी चीज का विनाश नहीं होता है,इसी कारण लोग आज के दिन जमकर शॉपिंग करते हैं।

'अक्षय तृतीया' पर भेजें अपनों को यह ये मैसेज,

'अक्षय तृतीया' पर भेजें अपनों को यह ये मैसेज,

वैसे यह बात आपके रिश्तों पर भी लागू होती है, इसलिए आज के दिन आप अपनों को भेजें कुछ ऐसे प्यार भरे संदेश , जिसको पढ़ने के बाद आप के बीच कभी ना क्षय होने वाला प्रेम पनप जाए और आपका रिश्ता बेहद मजबूत बन जाए।

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार....

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार....

दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार,
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार,
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्‍योहार !!
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं !!!

अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई !!

अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई !!

सोने का रथ, चांदी की पालकी
बैठकर जिसमें लक्ष्मी मां हैं आईं
देने आपके परिवार को अक्षय तृतीया की बधाई !!
अक्षय तृतीया की हार्दिक बधाई !!

आपको हर वो खुशी मिले...

आपको हर वो खुशी मिले...

इस अक्षय तृतीया पर,
आपको हर वो खुशी मिले,
जिसकी आपने इच्छा की है !!
आपको और आपके परिवार को
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं।

धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार

धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार

कामयाबी कदम चूमती रहे,
खुशियां आस-पास घूमती रहें,
धन की हो भरमार, मिले अपनों का प्यार,
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+