Unruly Passengers: मारपीट से लेकर सहयात्री पर टॉयलेट करना, जानें हुड़दंगी विमान यात्रियों की अजीब हरकतें

विमान यात्रा के दौरान आये दिन अजीब किस्म की घटनाएं हो रही हैं। इसमें यात्रियों में मारपीट, अभद्रता से लेकर नशे में धुत होकर होश खोने जैसी घटनाएं शामिल हैं।

air india flight Unruly or disruptive passengers acts in flights

Unruly Passengers: 26 नवंबर 2022 को एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे नशे में धुत्त एक यात्री ने 70 वर्षीय महिला सहयात्री पर टॉयलेट कर दिया था। पीड़ित महिला ने एयर इंडिया क्रू को इस मामले की जानकारी दी लेकिन समय पर कोई सुनवाई नहीं की गयी, और दोषी यात्री को बिना कुछ कहे जाने दिया गया। हालांकि अब उस महिला ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को एक पत्र लिखा है जिसके बाद एयर इंडिया द्वारा जांच शुरू की गयी है। आइये जानते हैं विमान यात्रियों की ऐसी ही कुछ अजीबोगरीब हरकतों के बारे में।

थाई स्माइल एयरवेज में हुई जबरदस्त हाथापाई

27 दिसंबर 2022 को बैंकॉक से कोलकाता आ रही थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट में दो भारतीय पैसेंजरों के बीच हाथापाई हो गई। दोनों पैसेंजरों के बीच हाथापाई का कारण था सीट को रिक्लाइन करना। केबिन क्रू ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों आपस में भिड़ चुके थे। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ने कहा कि ऐसे कुछ लोगों की वजह से दुनियाभर में भारत की छवि खराब होती है।

महिला केबिन क्रू को कहा 'सर्वेंट'

16 दिसंबर 2022 को इस्तांबुल से दिल्ली आ रहे इंडिगो के एक विमान में महिला केबिन क्रू और एक पैसेंजर की 'खाने में कम विकल्प' होने के कारण बहस हो गयी। इस बहसबाजी में पैसेंजर ने महिला केबिन क्रू को 'सर्वेंट' कह कर पुकारा जिसकी वजह से मामला गरमा गया। पैसेंजर्स और क्रू की इस बहस का वीडियो 21 दिसंबर 2022 को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसके बाद ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर यूजर्स ने महिला केबिन क्रू को सही ठहराया और उनका समर्थन किया।

फ्लाइट में उतारे सारे कपड़े

6 अप्रैल 2021 को बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एयर एशिया की फ्लाइट में नशे में धुत एक पैसेंजर ने अपने सारे कपड़े उतार दिये। विमान में सफर कर रहे यात्रियों के अनुसार सबसे पहले उस यात्री ने लाइफ जैकेट को लेकर केबिन क्रू के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बाद में उसने केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की और अचानक फ्लाइट में सारे कपड़े उतार दिए।

बीच फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की हरकत

27 मार्च 2021 को दिल्ली से वाराणसी जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में गौरव नामक व्यक्ति ने बीच फ्लाइट में विमान का आपातकालीन गेट खोलने की कोशिश की। क्रू सहित अन्य यात्रियों ने गौरव को रोकने की कोशिश की और महिला क्रू ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और विमान के कप्तान को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्पाइसजेट की फ्लाइट को वाराणसी में लैंडिंग के लिए प्रायोरिटी दी गयी और विमान की लैंडिंग होते ही एअरपोर्ट की सिक्योरिटी ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार 18 फरवरी 2020 को इंडिगो की दिल्ली से जेद्दा की फ्लाइट जब रनवे पर टेकऑफ कर रही थी तभी एक पैसेंजर ने विमान का गेट खोलने की कोशिश की। जिसके बाद कप्तान ने विमान को फिर से टर्मिनल की ओर घूमा लिया। एअरपोर्ट सिक्योरिटी की मदद से उस यात्री को विमान से उतारा गया और फ्लाइट ने 2 घंटे की देरी से उड़ान भरी।

सांसद ने एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटा

23 मार्च 2017 को शिव सेना के सांसद रविंद्र गायकवाड़ ने एयर इंडिया के एक 60 वर्षीय कर्मचारी को गुस्से में अपनी चप्पल से 25 बार मारा था। यह घटना पुणे-दिल्ली फ्लाइट में हुई थी और कारण था कि गायकवाड को बिजनेस क्लास में जगह न होने के कारण इकोनॉमी क्लास में जगह दी गयी। बस इसी बात से गायकवाड़ भड़क गये और सुकुमार नामक कर्मचारी को अपनी चप्पल से मारना शुरू कर दिया। इसके बाद, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइन्स ने गायकवाड़ पर ट्रैवल बैन लगा दिया था।

ISIS के समर्थन में लगाये नारे

Recommended Video

    Covid Travel Guideline: इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए लागू होगा ये Rule | वनइंडिया हिंदी

    जुलाई 2016 में दुबई से कोझीकोड आ रहे इंडिगो के एक विमान को अचानक मुंबई की ओर डाइवर्ट किया गया। दरअसल, विमान में सवार एक यात्री ने अपने सहयात्री पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के समर्थन के नारे लगाने का आरोप लगाया। हालांकि, वह यात्री इस बात का कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका कि नारे वास्तव में लगाये गये थे या नहीं।

    यह भी पढ़ें: Man pee on women in Air India Flight: बुजुर्ग महिला पर आदमी ने विमान के भीतर किया पेशाब, दिखाता रहा निजी अंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+