Man pee on women in Air India Flight: बुजुर्ग महिला पर आदमी ने विमान के भीतर किया पेशाब, दिखाता रहा निजी अंग
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नशे में धुत्त व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के ऊपर पेशाब कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत क्रू से की

Man pee on women in Air India: एयर इंडिया विमान में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। विमान के भीतर नशे में धुत व्यक्ति ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग महिला के ऊपर आदमी ने पेशाब कर दिया। दरअसल बुजुर्ग महिला बिजनेस क्लास में बैठी थीं, इसी दौरान विमान के भीतर सह यात्री ने यह शर्मनाक हरकत की है। यह घटना न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में हुई है। इस घटना के बाद महिला ने केबिन क्रू को इसकी जानकारी दी। लेकिन क्रू मेंबर ने सह यात्री के बर्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं की और यात्री दिल्ली में फ्लाइट के लैंड होने के बाद आराम से चला गया।

26 नवंबर 2022 की घटना
लेकिन विमान लैंड होने के बाद महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन से इसकी लिखित शिकायत की, जिसके बाद एयर इंडिया ने इस मामले की जांच शुरू की। एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस बाबत आधिकारिक बयान दिया है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने 26 नवंबर 2022 को बुजुर्ग महिला सह यात्री पर एयर इंडिया विमान के भीतर पेशाब कर दिया था। एयर इंडिया ने इस घटना के बाद आरोपी यात्री के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

आंतरिक कमेटी का गठन
एयर इंडिया की ओर से इस घटना की जांच के लिए एक आंतरिक कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने अपनी जांच के बाद आरोपी यात्री को नो फ्लाई लिस्ट में डालने की सिफारिश की। फिलहाल यह मामला सरकार की कमेटी के पास है, सरकार की कमेटी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया गया है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि हम सरकार की कमेटी की ओर से कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

सबकुछ पेशाब से भिगा दिया
जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त हुई जब केबिन की लाइट खाने के बाद कम कर दी गई थी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके कपड़े, बैग, जूते पेशाब में भीग गए थे। शिकायत करने के बाद बुजुर्ग महिला को क्रू ने एक पायजामा, चप्पल दी और वापस अपनी सीट पर जाने को कहा। बावजूद इसके किए विमान में कई फर्स्ट क्लास सीट खाली थीं, महिला को दूसरी सीट नहीं दी गई। यही नहीं बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि विमान के क्रू ने आरोपी आदमी के खिलाप कोई कार्रवाई नहीं की और विमान लैंड करने के बाद उसे जाने दिया।

निजी अंग दिखाता रहा यात्री
महिला ने एयर इंडिया को जो पत्र लिखा है उसमे कहा कि इस संवेदनशील स्थिति को संभालने में क्रू सदस्य सक्रिय नहीं थे, मुझे खुद के लिए पूरे विमान में लड़ना पड़ा। मैं एयरलाइन के इस बर्ताव से दुखी हूं, मेरी सुरक्षा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने कहा दोपहर का लंच देने के बाद एक नशे में धुत आदमी मेरी बगल की सीट पर आकर बैठा। उसने अपनी पैंट की चेन खोली और आराम करने लगा, वो अपने निजी अंगों को दिखाता रहा। पेशाब करने के बाद वह आदमी वहीं खड़ा रहा और अपने निजी अंग दिखाता रहा, जब दूसरे यात्री ने वहां से उसे जाने को कहा वह तब वहां से हिला। उसके जाने के तुरंत बाद महिला ने क्रू को इसकी जानकारी दी।

महिला को काफी मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा
महिला ने खुद को वॉशरूम में साफ किया और काफी देर तक वहीं खड़ी रही क्योंकि वह वापस से उस सीट पर नहीं जाना चाहती थीं। लेकिन क्रू के सदस्यों ने महिला को वापस अपनी सीट पर जाने के लिए कहा। विमान लैंड होने के बाद क्रू ने मुझे व्हील चेयर मुहैया कराई और कहा कि जल्दी से जल्दी मुझे कस्टम से पार कराया जाएगा, लेकिन मुझे वेटिंग एरिया में छोड़ दिया गया। जिसके बाद मुझे क्रू द्वारा दिए गए पायजामा और स्लिपर में कस्टम क्लियर कराना पड़ा और खुद से ही अपनी बैग लेना पड़ा।

क्या करना चाहिए था क्रू को
सीनियर एयर कमांडर ने कहा कि केबिन क्रू को कंपनी के प्रोसीजर का पालन करना चाहिए था, पायलट को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। आरोपी व्यक्ति को विमान के लैंड करने के बाद सुरक्षाकर्मियों को सौंपना चाहिए था। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दे दी गिए है। हम पीड़ित यात्री के लगातार संपर्क में हैं।












Click it and Unblock the Notifications