Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aero India 2023: दुबई, पेरिस, सिंगापुर, बर्लिन एयरशो के समकक्ष है बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया

एयरो इंडिया 2023 बेंगलुरु में आज से आरंभ हो गया है। इस बार एयरो इंडिया में 75,000 करोड़ रुपये के लगभग 250 बिजनेस-टू-बिजनेस समझौते होने की उम्मीद है।

Aero India 2023 history of international aerospace and defense exhibition

Aero India 2023: एयरो इंडिया एक अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी है। यह बेंगलुरु में दो वर्षों के अंतराल में एक बार आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम को रक्षा मंत्रालय और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), भारतीय वायु सेना (IAF), केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) मिलकर आयोजित करते हैं।

एयरो इंडिया में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा सैन्य और नागरिक विमानों की प्रदर्शनियों के साथ-साथ द्वारा तकनीक एवं उपकरणों का प्रदर्शन होता है। शो में विमान इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स को अपने कारोबार बढ़ाने सहित नेटवर्किंग के अवसर मिलते हैं। गौरतलब है कि एयरो इंडिया को एशिया में सबसे बड़ी और सबसे प्रतिष्ठित एयरोस्पेस प्रदर्शनियों में से एक गिना जाता है।

कब शुरू हुआ एयरो इंडिया शो?

एयरो इंडिया शो पहली बार 1996 में बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। शुरुआत से ही एयरो इंडिया शो लोकप्रिय रहा है। अपने पहले ही साल इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हो गई थी। साल 1996 से 2021 तक इसके कुल 13 संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित हो चुके हैं और इस साल एयरो इंडिया का 14वां संस्करण आयोजित हो रहा है।

एयरो इंडिया के साल दर साल आकर्षण

साल 1996 में पहला एयरो इंडिया शो बहुत ही जोश के साथ आयोजित किया गया था। आज इसमें नागरिक और सैन्य विमान जगत की हर बड़ी कंपनी शामिल होती हैं। इसमें बोइंग, एयरबस, डसॉल्ट, टेक्सट्रॉन, एलाइड सिग्नल जैसे अंतरराष्ट्रीय नाम शामिल हैं। साल 2003 के एयरो इंडिया शो में ध्रुव हेलीकॉप्टर ने अपना पहला प्रदर्शन किया था। इसी साल सुखोई 30s और मिराज 2000 ने भी अपना प्रदर्शन दिखाया था।

साल 2005 के एयरो इंडिया में सारंग हेलीकॉप्टर सहित रूस के MiG-29k, अमेरिका के F-15E लड़ाकू विमान और फाल्कन 2000 ने अपनी ताकत दिखाई थी। फिर साल 2011 के एयरो इंडिया में तेजस ने अपनी पहली पब्लिक अपीयरेंस दिखाई थी। वहीं, 2013 के एयरो इंडिया में डसॉल्ट राफेल, बोइंग सी-17 ग्लोबमास्टर III, HAL रुद्र, HAL लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर शामिल हुए थे। जबकि 2021 के एयरो इंडिया में राफेल को पहली बार भारतीय रंग में पेश किया गया था।

एयरो इंडिया जैसे दुनिया भर में कई और शोज!

● पेरिस एयरो शो: ली बौर्जेट, फ्रांस में दो वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला एयरो शो है। पेरिस एयरो शो दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रतिष्ठित एयरोस्पेस प्रदर्शनी में से एक है।

● फार्नबोरो इंटरनेशनल एयर शो: इंग्लैंड के हैम्पशायर में दो वर्षों में एक बार आयोजित होने वाला फार्नबोरो इंटरनेशनल एयर शो एक और प्रमुख वैश्विक एयरोस्पेस प्रदर्शनी है।

● दुबई एयर शो: दुबई में भी दो वर्षों के अंतराल में एक बार दुबई एयर शो का आयोजन किया जाता है जोकि मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी एयरोस्पेस प्रदर्शनी है।

● सिंगापुर एयर शो: सिंगापुर एयर शो एशिया में सबसे बड़ी एयरोस्पेस प्रदर्शनी में से एक है, जो इस क्षेत्र के प्रदर्शकों और आगंतुकों को आकर्षित करता है।

● इला बर्लिन एयर शो: बर्लिन, जर्मनी में आयोजित, इला बर्लिन एयर शो यूरोप में सबसे बड़ी एयरोस्पेस प्रदर्शनी है।

एयरो इंडिया शो के दौरान कुछ घटनाएं

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने की Aero India 2023 की शुरुआत, देखें हैरतअंगेज करतब | Air Show | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु में साल 2019 के एयरो इंडिया शो के दौरान बीच हवा में दो सूर्यकिरण जेट्स का एक्सीडेंट हो गया था जिसके कारण भारतीय वायुसेना के एक पायलट साहिल गांधी का निधन हो गया और दो अन्य पायलट थोड़ी चोटों के साथ सुरक्षित बच गए थे। इससे पहले, 2007 के एयरो इंडिया शो के दौरान भारतीय वायु सेना के इंटरमीडिएट जेट ट्रेनर (IJT) टेक ऑफ कर रहा था तब उसका एक टायर फट गया और जेट तुरंत मुड़ गया और रनवे से फिसल गया था। हालांकि इस दौरान किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

    यह भी पढ़ें: Aero India में बोले पीएम- 'नया भारत नहीं गंवाएगा कोई मौका, मेहनत में भी नहीं रहेगी कमी'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+