Aero India में बोले पीएम- 'नया भारत नहीं गंवाएगा कोई मौका, मेहनत में भी नहीं रहेगी कमी'

Aero India के 14वें संस्करण का आगाज हो गया है। जिसमें पीएम मोदी भी पहुंचे और उन्होंने न्यू इंडिया की ताकत देखी।

bengaluru

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में स्थित येलहंका वायुसेना स्टेशन पर एयरो इंडिया 2023 शुरू हो गया है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान उन्होंने मेड इन इंडिया प्रोजेक्ट की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा और उसे पार भी कर रहा ।

पीएम मोदी ने कहा कि एरो इंडिया नए भारत के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है। एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ वर्षों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है। आज ये सिर्फ प्रदर्शन नहीं है बल्कि भारत की ताकत भी है। ये भारतीय रक्षा उद्योग के दायरे और आत्मविश्वास पर केंद्रित है। 21वीं सदी का नया भारत अब ना तो कोई मौका गंवाएगा और ना ही मेहनत करने में पीछे रहेगा। हम तैयार हैं। सुधारों की राह पर, हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे। दशकों तक रक्षा का सबसे बड़ा आयातक देश अब 75 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एरो इंडिया भारत की बढ़ती क्षमताओं का एक उदाहरण है। यहां करीब 100 देशों की मौजूदगी बताती है कि दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। भारत और दुनिया के 700 से ज्यादा प्रदर्शन करने वाले भाग ले रहे। इसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पीएम के मुताबिक आज भारत दुनिया में रक्षा कंपनियों के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं है। भारत आज एक संभावित रक्षा भागीदार है। ये साझेदारी उन राष्ट्रों के साथ भी है जो रक्षा क्षेत्र में बहुत आगे हैं, ऐसे राष्ट्र जो अपनी रक्षा आवश्यकताओं के लिए एक भरोसेमंद साथी की तलाश कर रहे।

उन्होंने आगे कहा कि रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+