'टाइगर एक्सप्रेस' के बारे में रोचक बातें, जानें कैसे बुक करें टिकट?

नयी दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया। लोगों के बीच बाघों के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस खास ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया है। दिल्ली से शुरु होने वाली ये स्पेशल ट्रेन 5 दिन और 6 रातों का सफर कर आपको मध्य प्रदेश की अलग-अलग खूबसूरती दिखाएगी।

पढ़ें- कैसे बुक करें पूरी ट्रेन या पूरा डिब्बा

यह सेमी-लग्‍जरी रेल गाड़ी अतिथियों को मध्‍य प्रदेश में विश्‍व प्रसिद्ध बांधवगढ़ एवं कान्‍हा राष्‍ट्रीय उद्यान का भ्रमण कराएगी। इसके अतिरिक्‍त, इस यात्रा में पर्यटकों को जबलपुर के निकट भेड़ाघाट में धौधर जलप्रपात का भी भ्रमण कराया जाएगा। तो आइए आपको इस ट्रेन के जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं, साथ ही बताते हैं कि कैसे आप इस खास ट्रेन में अपनी टिकट बुक कर मध्य प्रदेश के खूबसूरत नजारों को देख सकते हैं?

टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन की खासियत?

  • 'टाइगर ट्रेल सर्किट सेमी लग्जरी टूरिस्ट ट्रेन' है, जिसकी शुरूआत पर्यावरण दिवस के मौके पर की गई।
  • ये ट्रेन सैलानियों को मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ और कान्हा राष्ट्रीय पार्क की सैर भी कराएगा।
  • टाइगर एक्सप्रेस की यात्रा 5 दिन/6 रात की होगी।
  • जिसमें 3 टाइगर सफारी, जबलपुर और भेड़ाघाट स्थित प्रसिद्ध धुआधर जल प्रपात दिखाया जाएगा।
  • टूरिस्ट पैकेज में सेमी लग्जरी एसी ट्रेन सफर के साथ आपको 3-स्टार होटलों के एसी कमरों में ठहरने, साइट सीन, बफे मील्‍स, सफारी गेम्स, इंटरसिटी ट्रांसफर्स और यात्रा इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।

कब से शुरू होगा सफर

इस ट्रेन में राजधानी एक्सप्रेस के कोच लगाए गए हैं। इसके फर्स्ट एसी और एसी 2 टीयर के कोचों की इनसाइड डिजाइनिंग जंगलों की तरह की गई है।

टाइगर एक्सप्रेस का किराया

यात्रा कार्यक्रम की किराया संरचना 38,500 रुपये से प्रारंभ होती है। फर्स्‍ट क्‍लास एसी में यात्रा करने पर एक व्‍यक्ति के लिए किराया 49,500 रुपये, दो व्‍यक्तियों के लिए 45,500 रुपये, तीन व्‍यक्तियों के लिए 44,900 रुपये तथा बच्‍चे (5 से 11) के साथ यात्रा के लिए 39,500 रुपये निर्धारित की गई है।

एसी 2टीयर में यात्रा करने पर एक व्‍यक्ति के लिए किराया 43,500 रुपये, दो व्‍यक्तियों के लिए 39,000 रुपये, तीन व्‍यक्तियों के लिए 38,500 रुपये तथा बच्‍चे (5 से 11) के साथ यात्रा के लिए 33,500 रुपये निर्धारित की गई है।

कैसे करें टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन में बुकिंग

इस रेल की ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी टूरिज्‍म पोर्टल www.irctctourism.com or [email protected]. पर की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए 1800110139 या 9717645648, 971764718, 9717640219, 9717644085, 9717645625 पर डायल करें। जानें किया होगा ट्रेन का रूट...

टाइगर एक्सप्रेस का सफर तस्वीरों के साथ

पहला दिन

पहला दिन

ट्रेन रविवार के दिन दोपहर 3 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से छूटेगी।

दूसरे दिन

दूसरे दिन

टाइगर एक्सप्रेस ट्रेन के दूसरे दिन के सफर में ये कटनी पहुंचेगी। ये सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर कटनी रेलवे स्‍टेशन पर आएगी। रेल गाड़ी में नाश्‍ता। होटल चेक इन एवं लंच के लिए बांधवगढ़ के लिए प्रस्‍थान करेगी। बाद में शाम की सफारी (खितौली जोन) के लिए प्रस्‍थान करेंगे। वहां से बांधवगढ़ होटल में रात्रि भोजन एवं विश्राम होगा।

तीसरे दिन

तीसरे दिन

तीसरे दिन ये ट्रेन कान्हा नेशनल पार्क के लिए प्रस्थान करेगा। ट्रेन 11:00 बजे प्रस्थान करेगा। चेक इन एवं लंच होटल में होगा, जिसके बाद शाम की सफा‍री (मुक्‍की जोन) के लिए प्रस्‍थान। होटल में रात्रि भोजन एवं विश्राम के बाद अगले दिन का सफर शुरू होगा।

चौथे दिन

चौथे दिन

कान्‍हा में सुबह की सफारी (मुक्‍की जोन)। सुबह में देर से नाश्‍ता। होटल में लंच सायं काल में विश्राम। होटल में रात्रि भोजन एवं विश्राम।

पांचवें दिन

पांचवें दिन

अगला पड़ाव जबलपुर होगा। जबलपुर के लिए रात 22:05 बजे प्रस्थान करेंगे। नाश्‍ते के बाद जबलपुर के लिए प्रस्‍थान स्‍टेशन के लिए प्रस्‍थान करने से पहले शाम में अल्‍पाहार की व्यवस्था है। जबकि रात का खाना ट्रेन में ही होगा।

छठे दिन

छठे दिन

ये आखिरी पड़ाव खत्म करने के बाद शाम 3 जकर 50 मिनट पर दिल्‍ली सफदरजंग रेलवे स्‍टेशन पर टाइगर एक्सप्रेस का आगमन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+