व्हाइट हाउस में आज भी भटकती है एक आत्मा
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस, दुनिया के एक सबसे ताकतवर शख्स का आधिकारिक निवास, लेकिन क्या आपको पता है कि इस जगह पर आज भी एक भूत मौजूद है। जी हां, व्हाइट हाउस न सिर्फ किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है बल्कि एक भूतिया जगह भी है।

व्हाइट हाउस में आज भी अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का भूत है। लिंकन के भूत को व्हाइट हाउस घोस्ट के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि जब से लिंकन की मौत हुई है तब से ही व्हाइट हाउस एक भूतिया जगह में तब्दील हो गया है।
लिंकन की मौत प्राकृतिक नहीं थी और उनकी गोली मारकर हत्या की गई थी। उनके दोस्त वार्ड हिल लैमन ने एक बार बताया था कि लिंकन को तीन दिन पहले ही अपनी हत्या का आभास हो गया था। लिंकन ने सपने में अपनी हत्या देखी थी। लिंकन के बॉडीगार्ड ने ही उन्हें मार डाला था।
लिंकन के भूत का जिक्र सबसे पहले एक फोटोग्राफ में मिलता है। लिंकन की पत्नी मैरी टॉड लिंकन ने जब एक फोटो खिंचवाईं तो उस फोटो में उनके कंधे पर हाथ रखे हुए भूत को देखा जा सकता है।
इसके अलावा कई पूर्व राष्ट्रपतियों ने भी लिंकन के बेडरूम से कभी चलने तो कभी बात करने की आवाजें आने की बात कही है। पूर्व राष्ट्रपति एलेनॉर रूजवेल्ट की मानें तो उन्होंने व्हाइट हाउस में पूरे दिन लिंकन की मौजूदगी महसूस की थी।
लिंकन के भूत की बात सिर्फ कुछ ही लोगों को पता रहती अगर ब्रिटेन के पूर्व पीएम विंस्टन चर्चिल व्हाइट हाउस में न रुकते। चर्चिल ने कहा था कि जिस कमरे में वह रुके थे वहां पर एक कोने में आग जल रही थी।
लिंकन ठीक उसी जगह पर खड़े थे। चर्चिल ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने लिंकन को मुस्कुराते हुए देखा था और फिर थोड़ी देर बाद वह गायब हो गए थे।
हालांकि सन 1980 के बाद से किसी ने राष्ट्रपति का भूत तो नहीं देखा लेकिन लोगों का मानना है कि आज भी लिंकन की आत्मा व्हाइट हाउस में भटकती है।












Click it and Unblock the Notifications